बैंकों के सहयोग से अपने उद्यम लगा सकती हैं महिलाएं : राकेश शर्मा

by
आरसेटी हमीरपुर ने महिलाओं के लिए आयोजित किया टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स
हमीरपुर 14 जून। मटटनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित टेलरिंग-कटिंग प्रशिक्षण कोर्स शनिवार को संपन्न हो गया। कोर्स के समापन अवसर पर नादौन के एसडीएम राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि किसी भी देश और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करके न केवल आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार, समाज और देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
एसडीएम ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाओं को अपना उद्यम या कारोबार आरंभ करने के लिए बैंकों की विभिन्न ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी भी दी।
इससे पहले आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कोर्स के मूल्यांकन कर्ता सोम दत्त शर्मा और पुष्पा शर्मा, ट्रेनर नीतां देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा होशियारपुर, 13 अक्टूबर: जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना,...
article-image
पंजाब

रविंदर दलवी ने बसपा संस्थापक बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से की मुलाकात

बुंगा साहिब : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी रविंदर दलवी ने बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम की पारिवारिक सदस्यों बहन स्वर्ण कौर और भतीजे...
article-image
पंजाब

जालंधर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना …सुखबीर सिंह बादल की अपील

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यह जानकारी दी कि पार्टी ने जालंधर में एक बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की है, जो अब कार्यरत है। यह केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 10 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला...
Translate »
error: Content is protected !!