आई.जी. जालंधर रेंज की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क की चैकिंग

by

कौस्तुभ शर्मा ने त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को और शिद्दत से ड्यूटी करने के लिए कहा
होशियारपुर, 13 अक्टूबर:
जालंधर रेंज के आई.जी. कौस्तुभ शर्मा की ओर से थाना हरियाना, सांझ केंद्र व महिला मित्र हैल्प डैस्क हरियाना का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को थाना की बिल्ंिडग की सफाई व रिकार्ड को और सुचारु ढंग से रखने के लिए हिदायत दी गई।
आई. जी. कौस्तुभ शर्मा ने चैकिंग के दौरान थाने में तैनात कर्मचारियों की मुश्किलें भी सुनी, जहां उन्होंने जिले के समूह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर अपनी ड्यूटी पूरी लगन, तनदेही, समर्पित भावना व और शिद्दत से करने के लिए प्रेरित किया। एस.एस.पी. अमनीत कौंडल व अन्य अधिकारियों सहित आई.जी. कौस्तुभ शर्मा ने थाना हरियाना के बाद भूंगा पुलिस चौकी की भी चैकिंग की जहां उन्होंने चौंकी इंचार्ज राजविंदर सिंह व सिपाही जसप्रीत सिंह को अच्छी ड्यूटी करने के बदले पहले दर्जे का सर्टिफिकेट भी दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार अपनाते हुए पुलिस-पब्लिक की सांझ को और मजबूत करें, जिससे जुर्म पर नकेल डालने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के छात्र हरकीरत सिंह ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक

गढ़शंकर, 31 अगस्त : श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर के एम.ए. इतिहास द्वितीय...
article-image
पंजाब

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की घर वापसी के लिए प्रयत्न तेज करे भारत सरकार: पवन दीवान

लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने रूस और यूक्रेन में जंग के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए भारत सरकार से प्रयत्न तेज करने...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस में शानदार काम करने के लिए कटारिया को बंटी शैलके ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस में लगातार बढ़ीया काम करने के लिए गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के प्रधान कमल कटारिया को होशियारपुर में आयोजित एक समागम दौरान यूथ काग्रेस पंजाब के इंचार्ज बंटी शैलके ने सम्मानित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
Translate »
error: Content is protected !!