विभिन्न जत्थेबंदियों ने गढ़शंकर में कैंडल मार्च निकाल, शहीद किसानों को श्रद्धांजलि

by

गढ़शंकर: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किरती किसान यूनियन, तर्कशील सोसाइटी, पेडू मजदूर यूनियन और डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ स्थानीय मुख्य बस स्टैंड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से बंगा चौक गढ़शंकर तक कैंडल मार्च निकाला। रैली में साथियों ने शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा लखीमपुर कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। किरती किसान युनियन के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व जोगिंदर कुल्लेवाल ने कहा कि लखीमपुर यूपी की घटना से भाजपा सरकार का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इस मौके कुलवंत सिंह गोलेवाल, रामजीत सिंह सरपंच देनोवाल कलां, हरजिंदर सिंह सिकंदरपुर, हरबंस सिंह रसूलपुर, परमजीत सिंह रुड़की खास, शमसेर सिंह चक्क सिंघा, मास्टर सुखदेव डानसीवाल, मा हंस राज, प्रोफेसर बिक्कर सिंह, बगीचा सिंह सहूंगड़ा, वीर सिंह बगवई परवेश मल्कोवाल आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब  सीटू ने आप नेता जसप्रीत सिंह कंग को सौंपा मांगपत्र : मानदेय दोगुना करने से लेकर ग्रेच्युटी और बकाया मेहनताना जारी करने की उठाई मांग…. कहा मांगें पूरी करो, नहीं तो संघर्ष होगा तेज

नवांशहर । आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू), जिला शहीद भगत सिंह नगर ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आम आदमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीमा पर BSF के जवानों ने देशभक्ति के संग मनाई दिवाली

  गुरदासपुर : दीपावली के दीप देश में हर घर में जगमगा रहे है तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर, कर्तव्य की चौकी पर...
article-image
पंजाब

किसान से लेकर जवान तक. अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने संसद में सरकार को इन मुद्दों पर घेरा

18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद के पहले सत्र में विपक्षी दल ‘इंडिया अलायंस’ ने सत्तापक्ष एनडीए पर जमकर हमला बोला।  पहले सत्र के छठे दिन पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद अमरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!