अबैध माइनिंग के खिलाफ भवनौर के लोगों ने एसडीएम मुकेरियां को सौंपां ज्ञापन

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा). कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा केअंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पेड़ो से भरे पडे हुए है।लेकिन इन पहाड़ी जंगलों को कुछ लोग अपने स्वार्थो की पूर्ती के लिए इन हरी भरी पहाड़ियो का कथित तौर पर जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वनाने मे जुटे हुए है। इसी बात से खिन्न होकर के पहाड़ों की हो रही माइनिंग के पश्चात पहाड़ो को समतल करने के पश्चात समतल हुई भूमि की कटौती करने से संबंधी गांव भावनौर के एक दर्जन से अधिक गांव भवनौर के लोगों ने अपने हस्ताक्षर युक्त एक मेमोरेंडम एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार को दिया गया।इस मौके पर एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार ने मौके पर ही उपस्थित नाईव तहसीलदार तलवाड़ा ओंकार सिंह सांगा को आ रही इस समस्या पर तुरंत ही कार्यवाई करने के आदेश जारी कर दिये गए।इस मौके पर गांव भवनौर के लोगो ने एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार को वताया कि कुछ समय पूर्व उन्होने इस समस्या को लेकर एडीसी होशियारपुर राहुल चावा को भी अवगत करवाया गया था।यह पत्र लिखकर लोगो ने स्थानीय प्रशासन से मांग जताई कि गांव भवनौर के खसरा नंबर 3369 व 3373 अंतर्गत हुई पहाड़ों की माइनिंग के पश्चात उक्त खसरा नंबर की हरी भरी पहाड़ी को ठेकेदार ने लगभग 50 से 70 फीट तक पहाड़ को उपर तक उखाड कर समतल करने के पश्चात इस पहाड़ी भूमि को लेवल कर दिया गया है।इस भूमि पर खड़े पहाड़ को समतल करने के पश्चात उक्त भूमि की कम हुई भुमि मे कटौती हो चुकी है।इसी बात को लेकर के गांव भवनौर निवासियों ने एडीसी होशियारपुर राहुल चावा व नाईव तहसीलदार तलवाड़ा को एक पत्र लिखकर मांग की कि इस रकबे के पहाड़ के समतल होने के पश्चात भूमि में हुई कमी के कारण इस रकबे की माल विभाग तलवाड़ा के अधिकारियों द्वारा माल विभाग के रिकार्ड मे दरूसती करवाई जाए। ताकि भूमि मालिक को किसी प्रकार की भविष्य मे कोई परेशानी ना आए।गाँव भवनौर की सरपंच मीना कुमारी के हस्ताक्षर सहित एक दर्जनभर लोगो जिनमे बलजीत सिंह राणा,शर्मिंदर जीत सिंह व सतपाल करमचंद आदि ने माल विभाग पंजाब के मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा,डीसी होशियारपुर कोमल मित्तल व एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार से मांग की कि कंडी क्षेत्र मे जहां पर भी पहाड़ो की हुई कटाई के पश्चात भूमि समतल हो चुकी है।पहाड़ से भूमि समतल होने के पश्चात कम हुई भुमि को माल विभाग के रिकार्ड मे भी तुरंत ही दरूसत किया जाय।उक्त लोगो ने यह भी मांग की कि जब तक माल विभाग पहाड़ से भूमि समतल होने का रिकार्ड दुरूस्त नही हो जाता।तब तक गांव भवनौर के किसी भी उक्त
खसरा नंबर 3369 व 3373 की किसी भी व्यक्ति को निशानदेही की परमिशन न दी जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
पंजाब

वैटनरी इंस्पेकटर जसवीर राणा का सेवानावृति पर शानदार सम्मान

 गढ़शंकर I  वैटनरी विभाग में 38 साल सेवाएं निभाने के उपरांत वैटनरी इंस्पेकटर राणा जसवीर सिंह की सेवानिवृत्त होने पर उनके सन्मान में शहर के होटल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

पुतला फूंका : गढ़शंकर के शाहपुर में मणिपुर घटना खिलाफ मोदी और मणिपुर सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 25 जुलाई : आज 25 कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू कुल हिंद किसान सभा के नेता, सरबजीत सिंह पूनी किसान नेता की अगुवाई में शाहपुर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा विकास कार्यों के लिए गांव मोइला वाहिदपुर को 8 लाख रुपये का चेक भेंट

गढ़शंकर |  4 : अगस्त: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव मोइला वाहिदपुर में आयोजित जन मिलनी के दौरान गांव के विकास...
Translate »
error: Content is protected !!