बैंक गार्ड की गोली मार कर की थी हत्या, 20 किलोग्राम हेरोईन बरामदगी में नामज़द, पुलिस हिरासत में से होशियारपुर अस्पताल से एक को भगाया : अब 290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफतार

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बंगा चौक के निकट सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंसपेकटर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने नाकाबंदी कर पीरां वाली गली से कार को रोक कर युवक को पकड़ कर कार में से 290 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर लिया। गढ़शंकर पुलिस थाने में एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने उकत मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने बंगा चौक के निकट पीरां वाली गली में जबरदस्त नाकाबंदी की और एक शक्की हालत में आ रही सविफट कार नंबर सीएच-01-बीक्यू-9984 को रोक कर कार की तलाशी ली तो कार की सीट के नीचे से 290 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर कार चालक अमरजीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ राजन पुत्र भगत राम निवासी बगवाई हाल निवासी चौड़ा और वासी बार्ड नंबर नौ गढ़शंकर को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद अमरजीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ राजन पुत्र भगत राम के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस थाने में प्राथमिकी नंबर 82 धारा 22-61-85 एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
एसएसपी चाहल ने बताया कि पुलिस दुारा अमरजीत सिंह उर्फ सोनू उर्फ राजन से की पूछताछ में पता चला कि अमरजीत सिंह उर्फ सोनू, ने 2002 में पीएनबी बैंक बकापुर गुरू, थाना गढ़शंकर में की लूट दौरान बैंक गार्ड को गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस मामले में अमरजीत सिंह उर्फ सोनू को 14 वर्ष की सजा हुई थी। इसके ईलावा अमरजीत सिंह उर्फ सोनू ने 2018 में बिट्टू होशियारपुरिया उर्फ विनोद शर्मा उर्फ लक्की पुत्र सुभाष चंद्र शर्मा निवासी न्यू सुखियावाद होशियारपुर के नाम के ड्रग समगलर को सिवल अस्पताल होशियारपुर से भगाया था। अमरजीत सिंह सोनू जिला कपूरथला पुलिस दुारा बरामद 20 किलोग्राम हेरोईन के मामले में भी नामजद था। इसके ईलावा पुलिस को अमरजीत सिंह उर्फ सोनू ने बताया कि आज जो कार उससे बरामद हुई है वह कार उसे बिट्टू होशियारपुरिया उर्फ विनोद शर्मा उर्फ लक्की ने अपने साथियों दुारा हेरोईन सप्लाई करने के लिए पहुंचाई थी। उन्होंने बताया कि अमरजीत सिंह उर्फ सोनू से और पूछताछ करने के लिए उसे माननीय अदालत से रिमांड लेकर साथियों का पता लगाकर उनकी भी तलाश की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारियों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर :17 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके हित...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
article-image
पंजाब

देश विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों की याद में अकाल तख्त पर हुई अरदास

अमृतसर, 16 अगस्त । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को 1947 में देश के विभाजन और हिंसा के दौरान मारे गए पंजाबियों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की, जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!