अबैध माइनिंग बंद : पंजाब में लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ कहा हरजोत बैंस ने

by

चंड़ीगढ़ : राज्य के खनन मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया है कि पंजाब मे लीगल माइनिंग में भारी इजाफा हुआ है। इस बार सिर्फ मई महीने में ही 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा रेत-बजरी निकाला जा चुका है।
बैंस ने कहा कि चौंकाने वाली बात है कि पिछले साल मई महीने में सिर्फ 8 लाख मीट्रिक टन लीगल माइनिंग हुई। इस साल मई महीने में हम साढ़े 18 लाख मीट्रिक टन पार कर चुके हैं। इसका मतलब साफ है कि पिछली सरकारें अवैध माइनिंग करवाती थी। रेत की चोरी होती थी। पंजाब में माफिया चलता था। पिछले साल 7 में से 6 ब्लॉक चलते थे। इस बार 4 ब्लॉक चल रहे हैं। फिर भी रिकॉर्ड तोड़ लीगल माइनिंग हुई है।
खनन मंत्री बैंस ने कहा कि पिछली सरकार ने माइनिंग के टेंडर दे रखे हैं। जो मार्च 2023 तक हैं। उन्हीं ठेकेदारों पर शिकंजा कसकर लीगल माइनिंग करवाई गई। पिछले साल इसी मई महीने में डेली सिर्फ 35 से 40 हजार मीट्रिक टन रेत निकाली जाती थी। हम इसे 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा ले जा चुके हैं। खनन मंत्री ने कहा कि पंजाब से अवैध माइनिंग खत्म हो गई है। अगर कहीं से कोई कंप्लेंट आती है तो तुरंत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली से सटा बॉर्डर सील

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा  की अगुआई में किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच शुरू कर दिया है। किसान पैदल ही चंडीगढ़ की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने मोहाली पुलिस का लगाया पहला बैरिकेड...
article-image
पंजाब

बजट में महिलाओं को ₹1,100 की मासिक पेंशन और सभी फसलों पर एमएसपी के आप के वादे का कोई जिक्र नहीं : विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को कहा कि राज्य चुनाव से पहले दी गई आम आदमी पार्टी की गारंटी मंगलवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेनेजुएला संकट के बीच एलन मस्क का बड़ा कदम : स्टारलिंक दे रहा है फ्री इंटरनेट

वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को बंधक बना लेने के बाद अरबपति एलन मस्क ने वेनेजुएला वासियों की तरफ अपना हाथ बढ़ाया है। स्पेसएक्स के स्वामित्व वाली स्टारलिंक ने रविवार...
article-image
पंजाब

रंगों से करे लक्ष्मी जी को प्रसन्न : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : अपार खुशियों से जुड़ा पर्व दीपावाली हर एक के लिए विशेष पर्व होता हैं इस दिन को लेकर महीने भर पूर्व से तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। घरों की साफ सफ़ाई...
Translate »
error: Content is protected !!