बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

by

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। वही माजरा खाप, कंडेला खाप ने भी बयान जारी कर कहा कि रविवार शाम तक यदि सरकार ने बैरिकेड्स नही हटाई तो सोमवार सुबह जिले की सभी खाप और पंचायतें बैरिकेड्स हटा देंगी और पंजाब के किसानों का साथ देंगी।

किसान दिल्ली पहुंचे होते अगर :   माजरा खाप ने किसान संगठनों से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सभी किसान संगठनों को दिल्ली कूच की एक साथ कॉल करनी चाहिए थी। यदि सभी एक साथ कूच करते तो ऐसी नौबत नहीं आती और किसान अब तक दिल्ली पहुंचे होते।

जवान और किसान आमने-सामने किया :  जुलाना की नई अनाजमंडी में शनिवार यानी 17 फरवरी को नंदगढ़ बारहा की बैठक प्रधान होशियार सिंह दलाल की अध्यक्षता में हुई। दलाल ने कहा कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ हैं। अगर सरकार ने रविवार को होने वाली बैठक में किसानों की मांगें न मानी तो वह पंजाब बॉर्डर पर जुटेंगे। सरकार जवान और किसान को आमने-सामने खड़ा कर रही है।

उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी किसानों का हक है और उसे वह लेकर रहेंगे। किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाना निराशाजनक है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करें नहीं माना तो हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के साथ मिलकर पहले पंजाब के बॉर्डर पर जाएंगे और वहां से पंजाब के किसानों को साथ लेकर दिल्ली जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
article-image
पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा 55 वें दिन भी जीओं कार्यालय के समक्ष धरना

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा जीओ कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे धरने के 55 वें दिन आज गुरदेव सिंह बैंस की अध्यक्षता में धरना लगाया गया। जिसमें विभिन्न व्क्ताओं ने संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब

आप को लगा बड़ा झटका… अनमोल गगन मान ने विधायकी छोड़ी, राजनीति को भी कहा अलविदा

चंडीगढ़ : आदमी पार्टी (आप) की नेता और गायिका से राजनेता बनी अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और राजनीति छोड़ने की घोषणा की। खरड़ से विधायक मान...
Translate »
error: Content is protected !!