बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न – अर्की में इंडोर तथा दाड़लाघाट में निर्मित होगा खेल स्टेडियम- संजय अवस्थी

by
अर्की   :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को बेहतर खेल सुविधा एवं अधोसंरचना प्रदान करने के दृष्टिगत अर्की में शीघ्र ही इंडोर स्टेडियम तथा दाड़लाघाट में खेल स्टेडियम निर्मित किया जाएगा। संजय अवस्थी आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में 17 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कों की तीन दिवसीय जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
17 वर्ष से कम आयुवर्ग की लड़कों की इस तीन दिवसीय जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन ज़िला सोलन बॉक्सिंग संघ एवं पंचवीर बॉक्सिंग क्लब अर्की द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी ज़िलों के 140 बॉक्सर ने भाग लिया।
संजय अवस्थी ने कहा कि खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है तथा शीघ्र ही इस स्टेडियम का निर्माण कार्य आरम्भ होगा। इस स्टेडियम के निर्माण के लिए 05 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में खेल छात्रावास भी निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा।
May be an image of 11 people and text
उन्होंने कहा कि अर्की में निर्मित होने वाले इंडोर स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया’ के तहत बॉक्सिंग केन्द्र भी स्थापित किया जाएगा ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को श्रेष्ठ सुविधाएं मिलें।
संजय अवस्थी ने कहा कि खेल सभी आयु वर्ग के लिए ऊर्जा का स्त्रोत हैं। खेल न केवल हमें स्वस्थ रखते हैं अपितु युवाओं को नशे से दूर रखने में भी सहायक हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशे को न कहें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग दें।
विधायक ने कहा कि आज हिमाचल के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में हमारे युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
संजय अवस्थी ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी में आशातीत वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाना है अपितु उन्हें भविष्य की चिंता से मुक्त करना भी है।
उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि जीवन में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और समर्पण को सदैव स्मरण रखें तथा देश एवं प्रदेश हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहें।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए।
उन्होंने इस अवसर पर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में बॉक्सिंग रिंग विस्तार व मुरम्मत के लिए 5 लाख रुपए तथा प्रतियोगिता आयोजन समिति को 21 हज़ार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता में ऊना के बॉक्सर पवित्र को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर, कांगड़ा के सुजल को सर्वश्रेष्ठ चैलेन्जर बॉक्सर घोषित किया गया। शिमला ज़िला ऑल ओवर चैंम्पियन, साई छात्रावास बिलासपुर द्वितीय तथा हमीरपुर ज़िला तृतीय स्थान पर रहा।
नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता व पार्षद, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, उप मंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर, स्टेट बॉक्सिंग संघ के महासचिव एस.के.शांडिल, पंचवीर बॉक्सिंग क्लब अर्की के अध्यक्ष के.के. ठाकुर, पंचवीर बॉक्सिंग क्लब अर्की के सचिव भीम सिंह ठाकुर, क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, जिला सोलन बॉक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर सिंह, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम, विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, बॉक्सिंग के राष्ट्रीय कोच मान सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता शशिपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अध्यापक, खिलाड़ी, छात्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra’s Allied Health

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 3 ; The Department of Allied Health Sciences at Rayat Bahra Management College organized an educational tour to the renowned Shriman Hospital in Jalandhar, aimed at enhancing students’ practical understanding of healthcare...
article-image
पंजाब

18 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ FIR : पंजाब पुलिस की अवैध ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़। विदेशों में बसने की इच्छा रखने वाले युवाओं की सुरक्षा के लिए अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस के एनआरआई विंग और साइबर क्राइम विंग द्वारा प्रोटेक्टरेट ऑफ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) की और से श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई ठंडे व मीठे पानी की छबील

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकुला: अग्रवाल सेवा ट्रस्ट पंचकुला की और से माता मनसा देवी मंदिर मे दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिएमाता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण मे ठंडे व मीठे पानी...
article-image
पंजाब

धार्मिक परीक्षा में अग्रणी रहने वाले खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मेडल बांटे गए

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सत्र 2022-23 के दौरान आयोजित धार्मिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के छात्राओं को कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!