बोलेरो पर लिखा था ‘हिमाचल प्रदेश सरकार – पुलिस ने पूछा-कहां जा रहे हो? टिफिन खोलते ही 357 ग्राम चरस बरामद

by
एएम नाथ।  कांगड़ा :   हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में पुलिस ने बुधवार देर रात नाके के दौरान एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने जिस गाड़ी से चरस बरामद की है, उस पर हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा गया था।  हालांकि, पुलिस की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर यह गाड़ी किसकी थी और किस डिपार्टमेंट में लगाई गई थी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है. मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी ने की है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ज्वालामुखी विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम टिहरी रोड़ पर नाके पर थी. इसी दौरान यहां पुलिस ने हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई एक गाड़ी से 357 ग्राम चरस बरामद की। नाके के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रोका और सवारों से पूछताछ कि वह कहां जा रहे हैं और किधर से आए हैं। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर खाने के लिए रखे गए टिफिन बॉक्स से चरस बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फिलहाल, आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र देशरान निवासी परगी पोस्ट ऑफिस समेला जिला मंडी, जबकि दूससे की विनय कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी कसेटी पोस्ट ऑफिस पैइसा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि कांगड़ा का रहने वाला आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही फोर्थ क्लास की सेवाएं दे रहा है।
थाना प्रभारी बोले-नशे को जड़ से मिटाएंगे  : गौरतलब है कि ज्वालामुखी पुलिस ने पहली बार थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में इतनी बड़ी चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है.थाना प्रभारी विजय कुमार ने इस मामले को लेकर कहा कि क्षेत्र में नशे को जड़ से खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और उसके लिए वह दिन रात अपनी टीम के साथ पूरी करवाई करने में लगे है, जो आगे भी जारी रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर हमीरपुर में मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे तिरंगा : 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी आरंभ – DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 12 जनवरी :   75वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार : सीबीआई द्वारा दिल्ली की शराब नीति को लेकर कोर्ट में किए दावों का केजरीवाल ने किया खंडन

नई दिल्ली । शराब घोटाले मामले में बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति और इसमें भूमिका को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!