ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी गढ़शंकर ने डिप्लोमा कोर्स करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट किए वितरित

by

पिछले 20 वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रही है ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी

गढ़शंकर, 24 अगस्त – पिछले 20 वर्षों से गढ़शंकर में सेवाएं दे रही ब्यूटी ज़ोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकादमी से डिप्लोमा प्राप्त करने वाली लड़कियों को आज स्नातक सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर जनवादी स्त्री सभा पंजाब की अध्यक्ष बीबी सुभाष मट्टू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और अकादमी की प्रबंध निदेशक रंजना वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा लड़कियों की हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर अकादमी की प्रबंध निदेशक रंजना वशिष्ठ ने कहा कि अब तक सैकड़ों लड़कियां उनसे डिप्लोमा प्राप्त कर देश-विदेश में नौकरी प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अकादमी यू.के से मान्यता प्राप्त है और पंजाब सरकार से पंजीकृत है तथा जरूरतमंद लड़कियों को हमारी ओर से डिप्लोमा कोर्स में विशेष छूट दी जाती है।

इस अवसर पर यहां अकादमी ने मुख्य अतिथि का विशेष रूप से सम्मान किया वहीं छात्राओं ने एमडी रंजना वशिष्ठ का धन्यवाद करते हुऐ उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सोनिया अग्निहोत्री और समाजसेवी मधु भनोट ने विशेष रूप से पहुँचकर छात्राओं की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम के दौरान मनप्रीत कौर और अंकिता अग्निहोत्री ने मंच सचिव की भूमिका बखूबी निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

75 से अधिक गांवों के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी सब-तहसील शाम चौरासी: पवन कुमार आदिया

विधायक आदिया की ओर से सब-तहसील लोगों को समर्पित रजिस्ट्रियां , फर्द, अलग-अलग सर्टिफिकेटों, जमीनों के इंतकाल आदि के लिए नहीं जाना पड़ेगा होशियारपुर विधान सभा में 22 करोड़ रुपए की लागत से बन...
article-image
पंजाब

Akali Dal to Contest All

Phagwara /Daljeet Ajnoha/May 15 :  Rajinder Singh Chandi, Rural Area In-charge of Shiromani Akali Dal (SAD) for Phagwara, conducted a special tour of the Banga constituency ahead of the upcoming municipal corporation elections. On...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा तथा अन्य विभागों के विकास कार्य होंगे ठप : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में आर्थिक मंदहाली की स्थिति इतनी विगड़ चुकी हैं कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर पकड़वाएं… 11000 इनाम पाएं, महिला सरपंच का एलान- सीएम मान के गांव से 10 किमी.दूर महिला सरपंच का गांव

सुनाम  :  आम आमदी पार्टी (आप) सरकार ने नशे के खिलाफ महायुद्ध का एलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश बाद पंजाब पुलिस की नशा का कारोबार करने वालों पर ताबड़तोड़ मुहिम जारी...
Translate »
error: Content is protected !!