ब्रह्मकुमारी संस्था का मानवता के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान : विक्रमादित्य सिंह

by

सुन्नी में राज्य स्तरीय आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता
शिमला, 30 अक्तूबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम सुन्नी में आयोजित पंचम राज्य स्तरीय वार्षिक आध्यात्मिक सम्मेलन की अध्यक्षता की।
विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है जो प्रदेश तथा देश की प्रगति में कारगर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि संस्था का हमेशा से ही विकासात्मक कार्यों के प्रति भी सहयोग रहा है। विकास को हर पैमाने से देखने की अवश्यकता है तभी विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि इसराइल और फिलिस्तीन मसले पर हमें दोनों दृष्टि से देखने की आवश्यकता है शांति के लिए दोनों ही पहलुओं का अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संस्था देश तथा प्रदेश में शांति बनाए रखने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं तथा हमें इन संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा 1937 में अस्तित्व के उपरांत अपना एक लंबा अंतराल तय किया है तथा करोड़ों लोगों को मानसिक अवसाद से निकलने में योगदान भी दिया है। इसके अतिरिक्त मानवता के उत्थान में भी संस्था का बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास की दृष्टि से निरंतर अग्रसर है। पूर्व की स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की सरकार ने शिमला ग्रामीण में 1500 करोड रुपए के विकास कार्य किए थे, जिसको निरंतर आगे ले जाने के प्रयास किया जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में दशहरे के दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिमला ग्रामीण में 180 करोड रुपए के विकास कार्यों की नींव रखी गई है जिससे क्षेत्र में विकास को और गति प्रदान होगी।
उन्होंने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4500 करोड रुपए का विशेष पैकेज आपदा प्रभावित परिवारों को लेकर आए हैं जिससे आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान होगी।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहन प्रेम निर्देशिका पंजाब जॉन, ब्रह्म कुमारी बहन उत्तरा, बीके प्रकाश, ब्रह्माकुमारी संगीता, शकुंतला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला परिषद सदस्य चुन्नीलाल, पंचायत समिति अध्यक्ष टुटू सरोज, तहसीलदार सुनी एवं अन्य गणमान्य लोक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,544 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ : अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे करें जागरूक

ऊना, 23 मार्च – अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी विभागों के अधिकारी संबंधित विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों हेतू संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : गंधर्वा राठौड़

डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में डीसी ने जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश घरों और विभिन्न संस्थानों की टंकियों, बोरवैलों और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई पर भी दिया जोर एएम...
Translate »
error: Content is protected !!