ब्रह्मलीन महंत मोहन दास जी की पहली बरसी 23 नवंबर को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम स्थित वेदांत कुटिया में ब्रह्मलीन महंत मोहन दास जी की पहली बरसी 23 नवंबर को बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर का आयोजन महंत हरी दास जी धूणे वाले और वर्तमान गद्दीनशीन महंत बलजीत दास जी की अगुवाई में, समस्त संगतों के सहयोग से किया जा रहा है।महंत हरी दास जी धूणे वाले तथा महंत बलजीत दास जी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर अनेक संत महापुरुषों की उपस्थिति रहेगी, जो संगतों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। बरसी समारोह के दौरान बाबा जी का भंडारा निरंतर रूप से चलता रहेगा।इस मौके पर महंत हरी दास जी धूणे वाले, महंत बलजीत दास, सर्वेश्वर दास और रमेश्वर दास उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अगर स्वाति मालीवाल जैसी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो अन्य महिलाओं का क्या होगा – अलका लांबा

दिल्ली :  कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कई लोग मुझसे पूछ रहे थे कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस एक बार फिर गलत ट्रैक पर : फंसते नजर आ रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : राजनीति के मैदान में राहुल गांधी को लगातार गलतियां करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। कई बार तो राहुल गांधी जीता हुआ चुनाव भी हार जाते हैं। आरोप...
article-image
पंजाब

टोल प्लाजा हुआ बंद : होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा

होशियारपुर, 14 दिसंबर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियापुर-टांडा रोड पर गांव लाचोवाल स्थित टोल प्लाजा 14 दिसंबर को रात 12:00 बजे से बंद कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!