अगर स्वाति मालीवाल जैसी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो अन्य महिलाओं का क्या होगा – अलका लांबा

by

दिल्ली :  कांग्रेस नेता अलका लांबा ने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कई लोग मुझसे पूछ रहे थे कि आखिर मैं स्वाति मालीवाल मामले में खामोश क्यों हूं। दरअसल, मैं सच्चाई के आने का इंतजार कर रही थी। अब ‘आम आदमी पार्टी’ अपने नेता स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार के घटना की पुष्टि कर चुकी है।

उन्होंने आगे कहा, “स्वाति मालीवाल को प्राथमिकी दर्ज करवाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि आखिर उन्होंने अभी तक प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं करवाई है।  कहीं उन पर कोई राजनीतिक दबाव तो नहीं है। अलका ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्वाति के पक्ष में बयान देकर उनके साथ खड़े होने का संदेश दिया है। अगर स्वाति मालीवाल जैसी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार होगा, तो अन्य महिलाओं का क्या होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’: 13 दिन में 117 विधानसभा सीटें कवर करेगी…..पर्चों की संख्या नहीं, पुनर्वास से तय होगी सफलता : मनप्रीत सिंह बादल

18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से शुरुआत; चार रूटों पर करीब 4 हजार किमी का सफर, जालंधर में अमित शाह होंगे समापन कार्यक्रम में शामिल चंडीगढ़, 11 सितंबर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले...
article-image
पंजाब

रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को लगा झटका

जालंधर : कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो कांग्रेस को झटके लगने के साथ ही जालंधर की सियासत बदल गई है। आम आदमी पार्टी लंबे समय...
article-image
पंजाब

रंगदारी – चंडीगढ़ पीयू का छात्र और निजी कंपनी का कर्मी लुधियाना में ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचा …दोनों ग्रिफ्तार

लुधियाना :  ट्रैवल एजेंट से रंगदारी मांगने पहुंचे पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) चंडीगढ़ के छात्र तथा निजी फर्म के एक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ट्रैवल एजेंट से...
Translate »
error: Content is protected !!