युद्ध नशेयां विरुद्ध’: 1.6 किलो हैरोइन, 10 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 154 तस्कर काबू : ADGP अर्पित शुक्ला

by
जालंधर :  नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने वीरवार को 154 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलो हैरोइन और 10.03 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।
इससे केवल 96 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 15,861 हो गई है। यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाई गई थी। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटैंडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।
इस संबंधी विवरण सांङो करते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 101 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1500 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की गिनती वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 567 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 108 एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 581 शकी व्यक्तियों की भी जांच की। स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए 3 आयामी रणनीति- इन्फोर्समैंट, डी-एडिकशन एंड प्रीवैन्शन (ईडीपी)- लागू करने के साथ, पंजाब पुलिस ने नशा छुड़ाने के हिस्से के तौर पर 99 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया। जिक्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने कमिशनरेट अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण और तरनतारन समेत 6 जिलों में 82 दवाओं की दुकानों की जांच भी की जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि इन दुकानों पर नशीले गोलियां या कोई अन्य नशे की आदत डालने वाली दवा तो नहीं बेची जा रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवान वर्ग के अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेश करवाने के लिए शुरु किया गया विशेष अभियान: अपनीत रियात

जिला चुनाव अधिकारी ने 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवानों को वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6 भरने के लिए किया प्रेरित अधिक से अधिक वोटरों की...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर जिला मजिस्ट्रेट ने लगाई पाबंदी

होशियारपुर, 20 दिसंबर : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक...
article-image
पंजाब

जूनियर असिस्टेंट की पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ का मामला : सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

मोहाली : पंजाब शिक्षा विभाग के जूनियर असिस्टेंट की पत्नी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ थाना सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!