ब्लॉक गढ़शंकर 2 के तीन स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने किया निरीक्षण

by

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल बीरमपुर, सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल खानपुर और सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल दुगरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की पूरी व्यवस्था की गहनता से जांच की गयी। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को पठन-पाठन प्रक्रिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-कंटेंट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए अध्यापकों को प्रोत्साहित किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बनाये गये टीएलएम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ श्री नरेश कुमार ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-2 भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स का काला कारोबार: अरबों की बरामदगी से हिला देश – दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्ती से देश में ड्रग तस्करी

भारत ड्रग्स सिंडिकेट का हब बन चुका है। हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई हैं, जिनकी कीमत अरबों में है। दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े...
article-image
पंजाब

क्या गिलजिया के भतीजे ने रिश्वत लेने की बात कबूली ?

चंड़ीगढ़ :20 जुलाई : पंजाब के जंगलात घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुत्रों के मुताबिक पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजिया के भतीजे ने विजिलैंस के सामने खुलासा किया है कि पौधों के...
article-image
पंजाब

बरगला के लड़की को ले जाने के आरोप में एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 16 नवंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने लड़की को बरगला कर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता ने गढ़शंकर पुलिस को शिकायत में बताया...
article-image
पंजाब

सोहियां गांव में पुलिस बल के साथ मिलकर दमनकारी सरकार द्वारा की गई सामंतवादी कार्रवाई को बसपा बर्दाश्त नहीं करेगी : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

बसपा ने यू पी में अपनी सरकार के दौरान भूमिहीनों में सरकारी जमीन बांटकर उन्हें मालिक बनाया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने संगरूर जिले के सोहियां गांव...
Translate »
error: Content is protected !!