सीजेएम अपराजिता जोशी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा : बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सुनी और कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी

by
होशियारपुर, 24 जुलाई:   सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एसएएस नगर के निर्देशन में और दिलबाग सिंह जोहल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर के नेतृत्व में अपराजिता जोशी,  सीजेएम-सह-सचिव, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर ने
चगरां गांव, जिला होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर ग्रामीणों को नालसा योजना 2010 के तहत आपदा पीड़ितों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी गयी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा। इस मौके पर दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
उपरोक्त के अलावा, सेला खुर्द, गढ़शंकर में बाढ़ को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को उक्त नालसा योजना के बारे में जानकारी दी गई और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने के लिए राशन उपलब्ध कराया गया और इसके साथ ही ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, माहिलपुर का दौरा किया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को नालसा योजना 2015 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर 9 सितम्बर 2023 को जिला स्तर एवं उप मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Spirit of Harmony Murdered in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 17 : Shromani Akali Dal leader Sanjeev Talwar strongly criticized the recently tabled bill in the Punjab Vidhan Sabha titled “The Punjab Prevention of Offenses Against Sacred Religious Scriptures Act, 2025.” He...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान खरने के लिए सांसद दुल्लों ने 2 लाख रुपये की ग्रांट दी : पंकज

गढ़शंकरः  श्री आनंदपुर साहिब रोड पर आयोजित एक समारोह के दौरान श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों को पेश आ रही पीने...
article-image
पंजाब , समाचार

पिस्टल कनपटी पर लगाया, जबरी कार से बाहर निकाला और कार लेकर फरार हो गए, पुलिस ने दिखाई मुसतैदी और तीनों लुटेरों को कार सहित ग्रिफतार कर लिया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के चंड़ीगढ़ रोड़ पर करीब छह वजे एक कार को लूट कर भाग रहे तीन हथियारबंद लूटेरों को पुलिस  मुस्तैदी से कुछ ही समय में करके ग्रिफतार कर लिया। स्ूत्रों से...
article-image
पंजाब

महिलाओं के छाती के कैंसर की जांच के लिए सीएचसी बीनेवाल में लगे कैंप में पहले दिन 50 महिलाओं की गई जांच

गढ़शंकर : कमयुनिटी स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में सिवल सर्जन होशियारपुर डा. बलविंदर कुमार के निर्देशों पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डा. रघवीर सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय कैंसर सक्रीनिंग कैंप में पहले...
Translate »
error: Content is protected !!