भंडारा 14 वें दिन में प्रवेश : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा धार्मिक स्थलों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया

by

गढ़शंकर :
श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के लिए गढ़शंकर में 27 जून से चल रहा दसवां विशाल भंडारा लगातार जारी है। आज लंगर के 16वें दिन पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा अपने साथियों समेत लंगर में अपनी हाजिरी भरी। इस अवसर पर लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी तथा अन्य सेवादारों द्वारा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी तथा उनके उनके साथियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने कहा के हर वर्ष की तरह भंडारे के लिए 20 तीन सरसों का तेल व अन्य भंडारे में उपयोग होने वाली सामग्री आज कमेटी को भेंट की है। इसके इलावा कमेटी को कोई और जरूरत पड़ी तो वह भी भेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए लगाए गए विशाल भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि इस नेक कार्य के लिए
लंगर कमेटी के सभी सेवादार बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर लंगर कमेटी के सेवादारों के इलावा जाट महासभा के प्रदेश महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, मोहन सिंह, लेखराज, दीपक कुमार, अमरीक सिंह, सरपंच शंभू तथा सरपंच अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो : 131 भंडारे में सामग्री कमेटी को सपुर्द करते पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी व कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तत्कालीन SSP पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई, इंटरव्यू का कैसे पता लगा : लॉरेंस इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार को HC की फटकार

पंजाब में पुलिस कस्टडी से गैंगस्टर लॉरेंस के टीवी इंटरव्यू मामले की (03 दिसंबर) को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। अदालत...
article-image
पंजाब

बीजेपी के प्रत्याशी से कृषि कानूनों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे – संयुक्त किसान मोर्चा

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक इकबाल सिंह जस्सोवाल के नेतृत्व में गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब भी भाजपा उम्मीदवार लोक सभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
article-image
पंजाब

BFUHS में 500 करोड़ से अधिक के घोटाले का आरोप… परगट सिंह ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की

जालंधर : जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री परगट सिंह ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (BFUHS) में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितताओं और घोटाले का गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!