भंडारा 14 वें दिन में प्रवेश : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा धार्मिक स्थलों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया गया

by

गढ़शंकर :
श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के लिए गढ़शंकर में 27 जून से चल रहा दसवां विशाल भंडारा लगातार जारी है। आज लंगर के 16वें दिन पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा अपने साथियों समेत लंगर में अपनी हाजिरी भरी। इस अवसर पर लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी तथा अन्य सेवादारों द्वारा पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी तथा उनके उनके साथियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने कहा के हर वर्ष की तरह भंडारे के लिए 20 तीन सरसों का तेल व अन्य भंडारे में उपयोग होने वाली सामग्री आज कमेटी को भेंट की है। इसके इलावा कमेटी को कोई और जरूरत पड़ी तो वह भी भेंट किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए लगाए गए विशाल भंडारे की सराहना करते हुए कहा कि इस नेक कार्य के लिए
लंगर कमेटी के सभी सेवादार बधाई की पात्र हैं। इस अवसर पर लंगर कमेटी के सेवादारों के इलावा जाट महासभा के प्रदेश महासचिव अजायब सिंह बोपाराय, मोहन सिंह, लेखराज, दीपक कुमार, अमरीक सिंह, सरपंच शंभू तथा सरपंच अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
फोटो : 131 भंडारे में सामग्री कमेटी को सपुर्द करते पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी व कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप नेता वरिंदर ने आपने बेटे अभिजीत सिंह के जन्म दिवस पर लगाए पौधे

गढ़शंकर।  आम आदमी पार्टी के नेता वरिंदर कुमार ने आपने बेटे अभिजीत सिंह के जन्म दिवस पर बिभिन्न जगहों पर बेटे के साथ पौधे लगाकर जन्म दिवस मनाया। इस दौरान वरिंदर कुमार ने समस्त...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने वातावरण बचाव हेतु किया पौधारोपण

गढ़शंकर : कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा विश्व वातावरण दिवस के मौके पर गड़ी मट्टों में नीम, पीपल, बोहड़ के पौधे रोपे गए। कंडी संघर्ष कमेटी के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट खन्ना पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे अस्पताल

जिला प्रशासन व प्रदेश गवर्नेंस से बात कर पीड़ितों की मदद करने की खन्ना ने की अपील होशियारपुर : मंडियाला गैस टैंकर ब्लास्ट के चलते आग से झुलसे लोगों का हाल जानने खन्ना अस्पताल...
article-image
पंजाब

राज्य सरकारें दिन-ब-दिन युवाओं की समस्याओं को बढ़ा रही : रोड़ी

जनवादी नौजवान सभा ने युवा मुद्दों पर मीटिंग हुई। गढ़शंकर – भारतीय जनवादी नौजवान सभा ने गढ़शंकर में रमनप्रीत सिंह और परमजीत भज्जल की अध्यक्षता में युवाओं की समस्याओं पर तहसील स्तर की आम...
Translate »
error: Content is protected !!