Garhshankar News : गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों में आज 16 पोलिंग बूथों पर होगा मतदान

by
गढ़शंकर, 25 मई  : गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों के लिए 26 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। उप मंडल मजिस्ट्रेट-कम-रिटर्निंग अधिकारी संजीव कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के लिए कुल 16 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 13,634 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Garhshankar Nagar Council Election News
उन्होंने बताया कि नई वार्डबंदी को ध्यान में रखते हुए कुछ पुराने बूथों में बदलाव किया गया है तथा कुछ नए पोलिंग बूथ भी स्थापित किए गए हैं। नगर के सभी 16 पोलिंग बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
एसडीएम के अनुसार नगर में कुल 13,634 मतदाता हैं, जिनमें 6,752 महिला मतदाता, 6,879 पुरुष मतदाता तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं।

वार्ड-1 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जहां 926 मतदाता अपने वोट डालेंगे। वार्ड-2 सामान्य श्रेणी का सबसे बड़ा वार्ड है, जहां 1,761 मतदाता हैं तथा यहां दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वार्ड-3 महिला आरक्षित वार्ड है, जहां 1,206 मतदाता हैं।

वार्ड-4 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसमें 773 मतदाता हैं, जबकि वार्ड-5 महिला आरक्षित वार्ड में 897 मतदाता मतदान करेंगे। वार्ड-6 अनुसूचित जाति सदस्य के लिए आरक्षित है।
वार्ड-7 महिला आरक्षित वार्ड में 791 मतदाता हैं, जबकि वार्ड-8 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड में 1,319 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। वार्ड-9 महिला आरक्षित वार्ड में 985 मतदाता दर्ज किए गए हैं। वार्ड-10 सामान्य श्रेणी का वार्ड है, जहां 891 मतदाता हैं। वार्ड-11 महिला आरक्षित वार्ड में 1,087 मतदाता हैं, जबकि वार्ड-12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड में 1,084 मतदाता शामिल हैं।
वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड है, जहां कुल 1,049 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरमिंदर सिंह संधू ने नामांकन पत्र दाखिल किए

माहिलपुर – विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सुरिंदर...
article-image
पंजाब

दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों ग्रिफ्तार

गढ़शंकर :  दड़ा सट्टे के आरोप में 15 हजार 620 रुपए सहित तीन लोगों को ग्रिफ्तार किया। गढ़शंकर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर मुताबिक सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह को सुचना मिली कि आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा : घर में घुसकर की थी मारपीट

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल की सजा सुनाई गई है। मामला साल 2008 है, जिसमें अब 15 साल बाद सजा हुई है. जानकारी के अनुसार...
Translate »
error: Content is protected !!