Baijnath News : विनवा नदी एवं खीरगंगा घाट क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई : एस डी एम संकल्प गौतम

by
एएम नाथ। बैजनाथ, 24 मई : उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने आज विनवा नदी तथा खीरगंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां लगातार बढ़ रही गंदगी एवं कूड़ा-कचरा फेंके जाने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
Baijnath kheer ganga ghat News
इस अवसर पर उन्होंने खीरगंगा घाट तथा विनवा नदी में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को प्रदूषित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति नदी अथवा घाट क्षेत्र में गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि विनवा नदी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में शीघ्र ही विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ताकि क्षेत्र को साफ-सुथरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे जिससे गंदगी फैलाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा सके तथा नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता करना क्या है : जयराम ठाकुर

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र और पूर्व सरकारों के सिर पर फोड़ना चाहते हैं सुक्खू एएम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की ‘स्वयम्’ टीम द्वारा आयोजित आत्मरक्षा शिविर का समापन, 215 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 2 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस की ‘स्वयम्’ (SWAYAM) टीम द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान लड़कियों एवं महिलाओं के लिए आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों का आज सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एएम नाथ। बल्ह  : जिला मंडी के बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!