कनाडा में 5 पंजाबी युवक रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार : चोरी की छह गाड़ियां, 20 पिस्टल और 10 हजार डॉलर बरामद

by
ब्रैम्पटन :  कनाडा के ब्रैम्पटन और मिसिसागा में दक्षिण एशियाई व्यवसायों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने वाले पांच पंजाब मूल के युवाओं को गिरफ्तार किया है। कनाडा पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति थी, जहां व्यवसाय के मालिक हिंसा की धमकी के तहत बड़ी रकम के लिए जबरन वसूली के प्रयासों का शिकार बन गए। पील पुलिस ने जबरन वसूली जांच कार्य बल (ईआईटीएफ) का गठन किया, जिसमें पुलिस सेवा के विशेषज्ञ सदस्य शामिल हैं।
टास्क फोर्स ने 60 से ज्यादा घटनाओं की जांच की है, जबकि 154 शिकायतें सामने आई, जिसमें कारोबारियों को धमकी देकर वसूली की कोशिश की गई। आरोपी अक्सर व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क कर वसूली करते थे। पांच संदिग्धों में से तीन ब्रैम्पटन के हैं, जबकि अन्य दो क्रमशः हैमिल्टन और ब्रिटिश कोलंबिया के हैं।
उनकी पहचान 25 वर्षीय हरमनजीत सिंह, 44 वर्षीय तेजिंदर ततला, 21 वर्षीय रुखसार अचकजई, 24 वर्षीय दिनेश कुमार और 27 वर्षीय बंधुमान सेखों के रूप में हुई है। उन पर कुल 16 आरोप हैं। पुलिस ने अपील की कि जिस किसी से भी हिंसा की धमकी के तहत पैसे की मांग की जाती है, उससे आग्रह किया जाता है कि वह किसी भी प्रकार का भुगतान न करें और तुरंत पुलिस को फोन करें। जांच में 20 पिस्तौल, 11 किलोग्राम मेथ, 10 हजार डॉलर से अधिक की आपराधिक आय और छह चोरी की गाड़ियां भी जब्त की गईं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण से पूरा विश्व हुआ धन्यः डा. रमन घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की पहली वर्षगांठ पर सुन्दर नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से एक भव्य सात दिवसीय धार्मिक समारोह आयोजित किया गया।...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नगर निगम को नया नेतृत्व: प्रवीण सैनी बने मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची डिप्टी मेयर

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह होशियारपुर, 7 अगस्त: नगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद शुक्रवार को स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स...
article-image
पंजाब

जीओजी ने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की : विधायक जय कृष्ण रौड़ी

गढ़शंकर : जिला प्रमुख कर्नल मलूक सिंह (जीओजी) के आदेशानुसार गढ़शंकर की जीओजी टीम की बैठक आज खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी के साथ आपसी सहयोग, जान पहचान व तालमेल...
Translate »
error: Content is protected !!