सरकार ने पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के लिए मांगे आवेदन पत्र

by
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन, पटियाला के चेयरमैन के रिक्त पद को भरने के लिए बेदाग छवि, ईमानदारी, उच्च क्षमता और प्रशासनिक अनुभव वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आवेदन पत्र मांगे हैं।
इसकी जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योग्यता के मापदंडों के अनुसार, आवेदकों को भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कम से कम 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, इस संबंध में जारी सार्वजनिक नोटिस की तारीख को आवेदक की आयु 62 वर्ष से कम होनी चाहिए। दिनांक 26.11.2024 के विज्ञापन के तहत जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
इच्छुक आवेदकों को अपना पूर्ण बायोडाटा और एक घोषणा पत्र के साथ, सचिव परसोनल, पंजाब सरकार (पी.पी.-3 शाखा), कक्ष नंबर 14, छठी मंजिल, पंजाब सिविल सचिवालय, सेक्टर-1, चंडीगढ़ के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, 2024, शाम 5:00 बजे तक पहुंचाने होंगे।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक खोज समिति योग्य उम्मीदवारों के नामों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इन नामों पर फिर पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा विचार किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार : ऐसा जुर्म आया सामने जिसने सबको चौंका दिया

मोरिंडा : विजिलेंस ब्यूरो ने मोरिंडा सदर थाने में तैनात ASI अवतार सिंह को थाने में दर्ज एक पुराने केस से मांबेटे का नाम हटाने के लिए तीस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप...
article-image
पंजाब

श्री राम लीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :    श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी की भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया। प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री चन्नी श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में हुए नतमस्तक

मीनार-ए-बेगमपुरा के छे वर्ष से लटके हुए निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नहीं गए गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आज शाम श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में...
Translate »
error: Content is protected !!