होशियारपुर नगर निगम को नया नेतृत्व: प्रवीण सैनी बने मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची डिप्टी मेयर

by

अगले पांच साल में होशियारपुर विकास के लिहाज से प्रदेश में बनेगा मिसाल : डा. बलबीर सिंह

होशियारपुर, 7 अगस्त: नगर निगम के 50 पार्षदों के चुनाव के बाद शुक्रवार को स्थानीय निगम कॉम्प्लेक्स में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में प्रवीण सैनी मेयर, सुरिंदर कुमार सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य होशियारपुर के समग्र विकास को गति देना और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा।

चुनाव के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि शहरवासियों के सहयोग से विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जाएगी, ताकि अगले पांच वर्षों में होशियारपुर विकास के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सभी की सहमति से महिला और युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को उसकी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य सौंपे जाएंगे, जिससे नगर निगम के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और मावां-धीयां सत्कार योजना सहित जनता से किए गए प्रमुख वादों को पूरा किया है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा सभी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाएगा।

मेयर प्रवीण सैनी ने कहा कि वे शहरवासियों की जरूरतों और मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर जालंधर डिवीजन के कमिश्नर रामवीर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

मेयर प्रवीण सैनी ने कहा कि वे शहरवासियों की मांग के अनुसार विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने को तरजीह देते हुए होशियारपुर के विकास कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने देंगे। चुनाव के दौरान जालंधर डिवीजन कमिश्नर रामवीर, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, विभिन्न वार्डों के पार्षद और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति की ओर से बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए रसद का किया ट्रक रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा बर्फानी लंगर सेवा समिति मुकेरिया, होशियारपुर व माहिलपुर द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल में लगाए जा रहे लंगरों के लिए डेरा बापू गंगा दास के दरबार माहिलपुर से...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप पर लूट : 3 लुटेरे ने हथियारों के बल पर दफ्तर में घुस कर 2 लाख कैश लूटा

जालंधर :  नकोदर में लुटेरे एक पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए कैश लूट कर ले गए। लुटेरों ने लूट की घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब पंप का स्टाफ रात को दफ्तर...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता शिविर, चार ने किया मरणोपरांत देहदान और 10 ने नेत्रदान का संकल्प

रोटरी आई बैंक व कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी की पहल, लोगों को किया गया जागरूक गढ़शंकर। नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस महान मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!