होशियारपुर में SIR पूरा : 115 हजार से अधिक वोटर मिले गैर-हाजिर, 48,512 मतदाताओं ने छोड़ा स्थायी निवास, 28,475 मृतक दर्ज

by

होशियारपुर, 7 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 12 सितंबर 2026 तक मतदाता अपने दावे और आपत्तियां संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा और इसके बाद 12 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

डिप्टी कमिश्नर ने चुनाव अमले, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) और जिले के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक समय से पहले पूरा किया जा सका।

जिले में कुल 12,68,648 मतदाताओं के गणना फॉर्म वितरित कर उनका डिजिटाइजेशन किया गया। इनमें 11,69,930 (92.22 प्रतिशत) फॉर्म ऑफलाइन तथा 1,487 (0.12 प्रतिशत) फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त हुए।

पुनरीक्षण के दौरान 15,265 मतदाता गैर-हाजिर, 48,512 मतदाता स्थायी रूप से जिला छोड़ चुके, 28,475 मतदाता मृतक पाए गए, जबकि 306 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका। इन सभी की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को उपलब्ध करा दी गई हैं।

आशिका जैन ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मातृभाषा दिवस मनाया

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में आज मातृभाषा दिवस मनाया गया। उच्च शिक्षा व भाषा विभाग पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार आज कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में तथा प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब

200 नशीले कैपसूलों सहित 2 युवक ग्रिफतार : पूछताछ में पता किया जाएगा कहां से खरीद कर लाते थे और किन लोगो को वेचते थे

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 200 नशीले कैप्सूल बरामद कर दोनों को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई ओकांर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने पुल नही नवांशहर...
article-image
पंजाब

70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए प्राईवेट व्यक्ति रंगे हाथों काबू : लुधियाना की कंगनवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज SI के लिए ले रहा था

 लुधियाना  :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज एक प्राईवेट व्यक्ति विजय कुमार उर्फ डी.सी. को 70,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 IAS अफसर एक ही परिवार में : एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान

महोबा जिले के एक परिवार ने नौकरशाही में नया कीर्तिमान बनाया है। इस परिवार के तीन सदस्य दो प्रदेशों में मुख्य सचिव पद तक पहुंचे हैं। इनमें सबसे नई नियुक्ति आईएएस अलका तिवारी की...
Translate »
error: Content is protected !!