प्रथम चरण के तहत 26 मई को ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

by

मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत 26 मई को चंबा ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होगी।
इनके अंतर्गत विकासखंड भरमौर की 16 ग्राम पंचायतें, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16 तथा तीसा विकासखंड की 19 सहित पांगी विकासखंड की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने यह भी बताया कि 118 ग्राम पंचायतों के तहत 676 वार्ड शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के तहत 18 ज़िला परिषद वार्ड तथा 46 पंचायत समिति वार्ड भी सम्मिलित हैं।
मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उपायुक्त ने मतदाताओं से बिना किसी भेदभाव एवं प्रलोभन के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। साथ में उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया है।

26 मई को इन ग्राम पंचायत में पूर्ण होगी मतदान प्रक्रिया

विकास खण्ड चम्बा

ग्राम पंचायत रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर।

विकास खण्ड भरमौर

ग्राम पंचायत कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली।

विकास खण्ड तीसा

सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ तथा भंजराडू।

विकास खण्ड मैहला

अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा व किलोड़।

विकास खण्ड पांगी

सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर एवं रेई।

विकास खण्ड सलूणी

खड़जोता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला व नड़ल।

विकास खण्ड भटियात

गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुण्डी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूण्डा, गाहर, काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुन्ता, चूहन, मेल, शेरपुर, रुलियाणी, औसल व पधरोट।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रैस क्लब हरोली रहा अव्वल, विश्व नशा निवारण दिवस पर बाथू में प्रतियोगिताएं आयोजित

टाहलीवाल: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में विश्व नशा निवारण दिवस पर भाषण, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ऊना रमन कुमार, भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी ने जंगल में दिया वारदात : चम्बा जिला के सलूणी में काॅलेज छात्रा के साथ हैवानियत की हदें पार , आरोपी युवक फरार

  एएम नाथ। चंबा : चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार है। वहीं पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026 में मिल सकती है राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण-जोत-चम्बा को स्वीकृति : पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले, सिंहुता में 32 करोड़ से स्थापित की जा रही सीवरेज प्रणाली का कार्य दो वर्षों के भीतर...
Translate »
error: Content is protected !!