भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की से प्रेरित होकर AAP में शामिल हो रहे नेता : मनीष सिसोदिया

by
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला, जब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पुराने पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नेताओं ने आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और पंजाब आप के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा AAP का दामन

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में सनमीक सिंह हेनरी, पीपीसीसी सदस्य एवं दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर; प्रभ नूर सिद्धू, यूथ कांग्रेस के स्टेट सेक्रेटरी एवं जिला संगरूर के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट; एडवोकेट रजनीश गुप्ता, पंजाब स्टेट ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी के सदस्य एवं लहरागागा के वार्ड नंबर-6 से नगर पार्षद शामिल हैं।

इसके अलावा रोरेवाला के पूर्व सरपंच एवं जिला कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट गुरसेवक सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव लखविंदर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पटियाला एसएपी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष मंदीप सिंह, सलेमगढ़ के पूर्व सरपंच वीर सिंह, डीपी मास्टर सुखविंदर सिंह, प्रॉपर्टी एडवाइजर रोहित कुमार सिंगला, कारोबारी रॉकी गर्ग, पूर्व सरपंच एवं एससी विंग के पूर्व चेयरमैन डॉ. बलजीत सिंह, पूर्व बीएसएफ जवान गुरप्रीत सिंह और कारोबारी सुखपाल शर्मा ने भी आप की सदस्यता ली।

मनीष सिसोदिया ने नए सदस्यों का किया स्वागत

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब से जुड़ाव रखने वाले विभिन्न दलों के नेता अब आम आदमी पार्टी को उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस पौधे को लगाया था, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले चार वर्षों में उसे पंजाब में सींचकर बड़ा किया है और आज प्रदेश की जनता इसके परिणाम देख रही है।

सिसोदिया ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के लिए किए जा रहे काम, खेती के लिए पानी की व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मुफ्त बिजली और महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता जैसे कदम सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं।

उन्होंने दावा किया कि दूसरी पार्टियों के कई नेता भी अब मान रहे हैं कि पंजाब को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी ही बेहतर विकल्प है।

सनमीक सिंह हेनरी ने कांग्रेस छोड़ने की बताई वजह

AAP में शामिल हुए नेताओं की ओर से बोलते हुए सनमीक सिंह हेनरी ने कहा कि इनमें से कई नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं तीसरी पीढ़ी के कांग्रेसी नेता हैं, लेकिन उन्हें लगातार महसूस हो रहा था कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान और जगह नहीं मिल रही।

हेनरी ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने जमीनी स्तर से काम करने पर जोर दिया है। इसलिए उन्होंने ऐसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनने का फैसला किया, जहां कार्यकर्ताओं के योगदान को पहचान और सम्मान मिले।

बरिंदर कुमार गोयल के काम की सराहना

हेनरी ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के काम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ किसानों के लिए पानी की व्यवस्था और स्कूलों में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में जमीनी स्तर पर लंबे समय से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। हेनरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी में वॉलंटियर्स और जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

नए शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे इस विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी में आए हैं कि पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के साथ पंजाब के विकास और तरक्की के लिए काम कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकाउंटर के विरोध में रणजीत के परिजनों ने बिभिन्न संगठनो के साथ बब्बरी बाइपास पर दिया धरना : पोस्टमार्टम से साफ किया इंकार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में थाना दोरांगला के आदियां पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार की शहादत के मामले में गिरफ्तार आरोपितों में से एक रणजीत सिंह की...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और खैरा पर दायर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ प्रदर्शन

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा पर दायर एफ आई आर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
article-image
पंजाब

सरकार की अक्षमता के कारण गढ़शंकर में बाढ़ जैसे हालात :नालियों की सफाई न होने, जल निकासी की कमी, अवैध खनन और वनों की कटाई के कारण क्षेत्र में पानी घुस गया – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 2 सितंबर  : भारतीय जनता पार्टी की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता ने भारी बारिश की परवाह न करते हुए विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया।...
Translate »
error: Content is protected !!