केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े है पंजाब की आम आदमी पार्टी की ईकाई : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई के सभी नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। हम मोदी सरकार की इस तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।  यह बात रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर पार्टी विधायकों के साथ बैठक में कही। मान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही को खत्म करने के लिए जनता अपने वोट का इस्तेमाल इनके विरुद्ध कर उनको करारा जवाब देगी।

‘भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं :   बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक का एजेंडा 31 मार्च को आइएनडीआइए की ओर से लोकतंत्र को बचाने के लिए रामलीला मैदान में की जा रही महारैली था। मान ने आरोप लगाया कि भाजपा की तानाशाही की कोई सीमा नहीं है।

विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सुबूत के गिरफ्तार किया गया है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह मौजूद रहे। बैठक में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भाजपा की तानाशाही कार्रवाई के खिलाफ राज्य और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दंगल में विशाल पालमपुर विजेता व शेरा अमृतसर रहे उप विजेता : गुग्गा मेला लाहट का आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया विधिवत समापन*

दंगल और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित शिवनगर, 4 जून :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को लाहट में आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध गुग्गा मेले का विधिवत...
article-image
पंजाब

डीएवी गर्ल्स कॉलेज गढ़शंकर में गुरु रविदास जयंती मनाई

गढ़शंकर: कॉलेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी की अध्यक्षता में तथा प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंद्र कौर के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व...
article-image
पंजाब

दो दिन से डीएमसी अस्पताल में भर्ती : नहीं खाया खाना, सांसद को मिलने से रोका

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर स्थित खनौरी बॉर्डर पर मरणव्रत शुरू करने से पहले पुलिस की तरफ से हिरासत में लिए गए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल डीएमसी अस्पताल में ही अपना मरणव्रत शुरू कर...
article-image
पंजाब

महिला सरपंच के विरुद्ध शिकायत करने वाले से मारपीट : पंचायत सदस्यों ने की मामला दर्ज करने की मांग।

गढ़शंकर – गांव की महिला सरपंच के विरुद्ध पंचायत विभाग को शिकायत करने वाले व्यक्ति से मारपीट होने की घटना सामने आई है। सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज करवा रहे मारपीट के शिकार यशपाल...
Translate »
error: Content is protected !!