भगवंत मान तथा अरविंद केजरीवाल को मानहानि नोटिस भेजा : पूर्व आईपीएस इकबाल सिंह लालपुरा ने

by

चंडीगढ़ ;
पूर्व आई.पी.एस इकबाल सिंह लालपुरा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मानहानि का नोटिस भेजा है। इकबाल सिंह ने नोटिस में लिखा है कि आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पेस्ट शेयर की है कि जिसमें भ्रष्टाचार करने वालों की फोटों प्रकाशित किए हैं। इसमें इकबाल सिंह लालपुरा की फोटो भी लगी है। गाई गई है। जिसको लेकर लालपुरा ने मानहानि का दावा करते हुए नोटिस भेजा है। इकबाल सिंह लालपुरा का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर उन्हें भ्रष्टाचारी बताया गया है।
इकबाल सिंह लालपुरा ने दावा किया कि उनका अक्स खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पोस्ट में उन्हें भ्रष्टाचारी तथा पूर्व वन मंत्री भी बताया गया है। इकबाल सिंह लालपुरा ने मांग की कि सोशल मीडिया तथा कई अन्य प्लेटफार्म से इस फोटो को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध जो भ्रामक व गलत प्रचार किया जा रहा है, इसे रोका जाए।
बता दें कि इकबाल सिंह लालपुरा ने भाजपा की टिकट से पंजाब की रूपनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था पर वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश चड्ढा से हार गए थे। वर्णनीय है कि इकबाल सिंह लालपुरा एक सिख विद्वान हैं, जिन्होंने पंजाबी सभ्याचार तथा सिखी को समर्पित कई पुस्तकें लिखी हैं। वह 2012 में पंजाब से बतौर डीआईजी रिटायर हुए थे तथा इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइल कर ली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नये यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन

गढ़शंकर। । 14 अगस्त। पंजाब राज्य द्वारा लागू किए गएनए यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए आज एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रैफिक प्रभारी...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा के 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी: बीबी सुभाष मट्टू

गढ़शंकर, 17 अगस्त : अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा के 19 तथा 20 अगस्त को गढ़शंकर में होने वाले 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
पंजाब

सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते में की 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 दिसंबर से 4 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) को मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई...
article-image
पंजाब

दीपक कुमार दीपू का देहांत : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी के नौजवान पुत्र दीपक कुमार का देहांत

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी पवन कुमार हैप्पी भाजी तथा उनके परिवार को उस समय गहरा आघात लगा जब उनका पुत्र दीपक कुमार दीपू का देहांत हो...
Translate »
error: Content is protected !!