भगवंत मान द्वारा बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा कहना बेहद शर्मनाक : खन्ना

by

होशियारपुर 5 मई : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हो रहे बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा बताया है, पर आप सरकार को घेरते हुए पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नाकामियों को छिपाने के लिए अब मुख्यमंत्री भगवंत मान बेबुनियाद और अटपटे बयान देने पर उतर आये हैं । खन्ना ने कहा की यह भगवंत मान की बौखलाहट का नतीजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है और विश्व के सबसे ताकतवर देशों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। खन्ना ने कहा की वहीँ देश के भीतर बैठे कुछ गद्दारों की मदद से पाकिस्तान और उसके सहयोगी आतंकवादी दल अपनी घटिया हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। खन्ना ने कहा कि भारत सरकार इन घटनाओं का कड़ा संज्ञान ले चुकी है और जल्द ही देश के आंतरिक और बाहरी दुश्मनों को उनके अंजाम तक पहुंचा देगी। उन्होंने भगवंत मान पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान खुद तो पंजाब की कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम हो चुके हैं जिस कारण पंजाब में अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ चूका है। पंजाब से नशों को समाप्त करने के लिए युद्ध नशों के विरुद्ध चलाने वाले भगवंत मान बीते दिनों खुद ही नशे की हालत में विधान सभा में घुस गए और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के घटिया बयान दे रहे हैं जो की शर्म की बात है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की जनता भगवंत मान से पूछना चाहती है कि पंजाब में शिखरों पर पहुँच चुके अपराध और नशों के व्यापार के लिए कौन जिम्मेदार है। खन्ना ने भगवंत मान को चेताते हुए कहा कि अब समय केंद्र के विरुद्ध बयान देने का नहीं है बल्कि आप की बीते 5 साल की कारगुजारी के विषय पर जनता के सवालों का जवाब देने का हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अधिक से अधिक पौधे लगाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – विजय कुमार भट्टी

पेड़ों के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा- बीरमपुरी गढ़शंकर, 6 अगस्त: जहां पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं संस्था शिवालिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शनिवार को “स्टूडेंट डे” के उपलक्ष्य पर व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ और कॉमर्स सोसाइटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र; श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में भी डीआरडीओ द्वारा एक फील्ड अस्पताल बनाए जाने की मांग

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लगातार सामने आ रहे कोरोना महामारी के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ)...
Translate »
error: Content is protected !!