गोलियां मार कर हाईवे पर RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े बरसाई गोलियाँ : विपक्ष ने सरकार के घेरा

by

जालंधर  : आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से बड़ी आसानी से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हमला उनको निशाना बनाकर किया गया था और हमलावर पहले से ही घात लगाकर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सिमरनजीत वहां से गुजरे हमलवारों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले में तफ्तीश में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।

जालंधर रेज के डीआईजी नवीन सिंगला के अनुसार कपूरथला कंट्रोल रूम को घटनास्थल पर किसी के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल और 123 बोर की बंदूक बरामद हुई है।

पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर सिमरनजीत सिंह की हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या से जुड़ा कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरटीआई एक्टिविस्ट की तस्वीर शेयर कर राज्य की भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। राजा वारिंग ने लिखा कि जालंधर में आरटीआई कार्यकर्ता और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि एक और चौंकाने वाली घटना ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कार्यकर्ता, वकील और नागरिक अपनी आवाज उठाने पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, तो सरकार को जवाब देना होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक सुरक्षित पंजाब का वादा किया था। आज लोग पूछ रहे हैं: बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद गोलीबारी, गिरोह हिंसा और लक्षित हमले क्यों जारी हैं? पंजाब न्याय, जवाबदेही और एक ऐसी सरकार का हकदार है जो हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 70 हज़ार रुपये का अर्जित कर रहे शुद्ध मुनाफा : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मज़बूत मिसाल बना ठाकराँ का डेयरी फार्मर जरनैल सिंह

डेयरी फार्मिंग से बदली तक़दीर, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत रोहित जसवाल।  ऊना, 10 फ़रवरी| हर महीने लगभग चार लाख रुपये का कारोबार और करीब सत्तर हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा..वह भी गांव...
article-image
पंजाब

BSP pledges full support to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 : The Bahujan Samaj Party’s ‘Punjab Bachao Campaign’ gained fresh momentum today when BSP Punjab president Dr. Avtar Singh Karimpuri joined the ongoing strike by sanitation workers in Hoshiarpur. He endorsed...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार :आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर :   पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान में घोषणा की कि उसने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसे कथित तौर पर अंतर-सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!