भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान रकासन में राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर

by

गढ़शंकर : भगवान विष्णु जी के 6वें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान गांव रकासन में उनके जन्मोत्सव संबंधी 29 मई को करवाए जा रहे राज्यस्तरीय समारोह के लिए ब्राह्मण समाज की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंधी गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शोरी की अगुवाई में बैठक संपन्न हुई। जिसमें भगवान परशुराम वैल्फेयर एसोसिएशन रकासन से पवन कुमार, गोपाल मोहन शारदा व परमजीत शर्मा विशेष रुप से पहुंचे। भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान पर 29 मई को करवाए जा रहे प्रदेश स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 75 लाख की लागत से रकासन में भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान पर कम्युनिटी हाल तथा अन्य विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वहां एक पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय समारोह के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने हिंदू समाज को बढ़चढ़ कर इस समारोह में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर पंडित शशि महंत, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, गौरव शर्मा, मुकेश शारदा, पंडित राकेश गर्ग तथा चेतन गुलाटी विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

रोजगार के इच्छुक प्रार्थी सुबह 10 बजे पहुंचे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो: 15 जुलाई को विश्व कौशल दिवस पर विशेष प्लेसमैंट कैंप का आयोजन: ए.डी.सी

होशियारपुर :14 जुलाई: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि नौजवानों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना व समाज में कौशल विकास की भावना को ऊंचा उठाने के लिए हर वर्ष...
article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर IPS धनप्रीत कौर को हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

जालंधर :  पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस. धनप्रीत कौर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार एन.डी.पी.एस. एक्ट के एक मामले बार-बार आरोपी की जमानत याचिका...
article-image
पंजाब

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन को सैला पेपर मिल और महिदवाणी साबुन फैक्टरी के प्रदूषण जांच के आदेश : एडवोकेट मनप्रीत सिंह की शिकायत पर गंभीर संज्ञान

गढ़शंकर। सैला पेपर मिल और महिदवाणी साबुन फैक्टरी से कथित तौर पर फैलाए जा रहे औद्योगिक प्रदूषण के मामले में पंजाब मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। औद्योगिक प्रदूषण के कारण आम लोगों के...
article-image
पंजाब

बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के...
Translate »
error: Content is protected !!