भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान रकासन में राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर

by

गढ़शंकर : भगवान विष्णु जी के 6वें अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान गांव रकासन में उनके जन्मोत्सव संबंधी 29 मई को करवाए जा रहे राज्यस्तरीय समारोह के लिए ब्राह्मण समाज की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंधी गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शोरी की अगुवाई में बैठक संपन्न हुई। जिसमें भगवान परशुराम वैल्फेयर एसोसिएशन रकासन से पवन कुमार, गोपाल मोहन शारदा व परमजीत शर्मा विशेष रुप से पहुंचे। भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान पर 29 मई को करवाए जा रहे प्रदेश स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 75 लाख की लागत से रकासन में भगवान परशुराम जी के जन्मस्थान पर कम्युनिटी हाल तथा अन्य विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही वहां एक पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय समारोह के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने हिंदू समाज को बढ़चढ़ कर इस समारोह में हिस्सा लेने की अपील की। इस मौके पर पंडित शशि महंत, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, गौरव शर्मा, मुकेश शारदा, पंडित राकेश गर्ग तथा चेतन गुलाटी विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिप्रोडक्टिव  मेडिसिन क्लिनिक ओपीडी भी शुरू : दुर्लभ आईवीएफ सफलतापूर्वक आईवी अस्पताल, होशियारपुर में किया गया

होशियारपुर, 13 अगस्त : हाल ही में आईवी अस्पताल, होशियारपुर में आईवीएफ के एक दुर्लभ मामले का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।  जानकारी देते हुए गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अमनदीप मान ने बताया कि पांच साल से...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने टूरिस्ट बस दुर्घटना में मिरतक गगनदीप के पिता शशि पाल पुत्र मलूक चंद निवासी भाँगला थाना मुकेरियां के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,106...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खाते में मिले 6 करोड़ : अमेरिका से डिपोर्ट मामले में ट्रैवल एजेंट की पहली गिरफ्तारी

पटियाला : अमेरिका से डिपोर्ट हुए किशनगढ़ भादसों के रहने वाले 44 वर्षीय गुरविंदर सिंह के मामले में एनआरआई पुलिस थाना टीम ने एक आरोपित को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान...
article-image
पंजाब

देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश...
Translate »
error: Content is protected !!