भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया बखान… जहरीला दूध पिलाने आई पूतना का निकाले प्राण

by

माता का स्थान देकर दिया मोक्ष

बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के माजरू गांव मे आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया गया। व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने पूतना वध कथा के साथ कृष्ण और बलराम जी का नामकरण कथा सुनाई, जिसमें कंस की ओर से भेजी गई राक्षसी पूतना का वध बाल कृष्ण ने किया। पूतना सुंदर स्त्री का रूप धारण कर विषैला दूध पिलाकर कृष्ण को मारने आई। पूतना का कृष्ण ने दूध के साथ प्राण भी चूस लिए। दर्द से व्याकुल होकर पूतना अपने असली विशाल राक्षसी रूप में आ गई और चिल्लाती हुई पृथ्वी पर गिरकर मर गई। भगवान कृष्ण ने उसे माता का स्थान दिया और उसे मोक्ष प्रदान किया।

कृष्ण और बलराम का नामकरण महर्षि गर्ग ने नंदराय के घर में गुप्त रूप से किया था। गर्ग मुनि ने रोहिणी के पुत्र का नाम उनके बल के कारण ‘राम’ (बलराम,बलभद्र) और यदुवंशियों को जोड़ने के कारण ‘संकर्षण’ रखा तथा देवकी के पुत्र का नाम ‘कृष्ण’ रखा। इस मौके पर डॉ. प्रवीण, आरएल मोहिल, अच्छरपाल कौशल, बंत सिंह, दलीप सिंह, संजय शर्मा, बंसत सिंह, राम कोल नंबरदरा, सुराज माजरा, अमर चंद , दीपू, रामलाल ने भाग लिया।
फोटोकेप्शन
माजरू गांव में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करते हुए स्थानीय महिलाएं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्ति पर वाहन चालक धर्मचंद शर्मा को दी विदाई : निदेशक राजीव कुमार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। चंबा : ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत वाहन चालक धर्मचंद शर्मा आज वीरवार को सेवानिवृत्त हो गए। निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : ऊर्जा खपत का 90 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से दोहन का लक्ष्य

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के तहत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थान भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी भवनों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी करता कर काबू कर पुलिस हवाले किया, मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 24 अप्रैल: गांव देनोवाल खुर्द में एक घर में चोरी करते चोर को चोरी के पैसों सहित काबू कर पुलिस हवाले किया है। जतिंदर उर्फ ज्योति पुत्र कपिल दास निवासी देनोवाल खुर्द ने...
Translate »
error: Content is protected !!