भटियात की दुर्गम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था पर 100 करोड़ के परियोजना प्रस्ताव तैयार : विधानसभा अध्यक्ष

by

कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला

पातका- बड़ीधार संपर्क मार्ग को  , छतरील गांव तक मिलेगा विस्तार, अगले दो वर्षों के दौरान व्यय होंगे 18 करोड़

एएम नाथ। चंबा :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत दुर्गम ग्राम पंचायतों में पेयजल की लगातार व्यवस्था से वंचित शेष गांवों के लिए 100 करोड़ रुपयों की धनराशि से परियोजना प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। परियोजनाओं के शुरू होने से इन क्षेत्रों में अगले 20-25 वर्षों तक पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।

विधानसभा अध्यक्ष आज गतलियाला दी धार गाँव में बड़ीधार संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने संपर्क सड़कों के भूमि पूजन कार्यक्रमों की निरंतरता में ग्राम पंचायत परछोड़ के तहत जाजड़ी गला- सामना बासा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इन तीनों संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों पर लगभग 3 करोड़ रूपयों की धन राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों को पूरा करने को निर्देशित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पातका- हाथीधार संपर्क मार्ग को बड़ीधार से छतरील गांव तक जल्द विस्तार देने का आश्वासन देते हुए कहा कि अगले दो वर्षों के दौरान इस संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 18 करोड़ रूपयों की राशि को व्यय करने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत सड़क की सुरक्षा दीवारों को बनाने के साथ पक्का करना भी शामिल है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले देहर खड्ड के समीप लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरनोटा – टिकरी समोट तथा पातका-रायपुर संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य तथा 14 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाली देहर खड्ड उठाऊ सिंचाई योजना के निर्माण कार्य को भी शुरू किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने जाजड़ी गला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लगभग 150 के करीब ऐसे गाँव है जो सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक सभी गाँव को सड़कों से जोड़ दिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया ।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, सदस्य निदेशक मंडल राज्य सहकारी बैंक राजकुमार चंबियाल, महासचिव ज़िला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण डलहौज़ी वृत्त दिवाकर सिंह पठानिया,वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा : 11 ग्राम विकास योजनाएं अनुमोदित गांवों की स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों को समय पर पूरा किया जाए- अपूर्व देवगन

एएम नाथ।  मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डा. जनक राज पहुंचे लोकतंत्र के प्रथम मतदाता के घर

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डा. जनक राज आज कल्पा किन्नौर में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्री श्याम शरण नेगी जी के घर पर पहुंचे। उन्होंने उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का है प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!