भटियात ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा : लाल सिंह नाथ बने चेयरमैन,संजना चुनी गईं वाइस चेयरमैन

by

भटियात में कांग्रेस की बड़ी सफलता, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दी बधाई

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) :  भटियात ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पदों के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया है। चेयरमैन पद पर श्री लाल सिंह नाथ तथा वाइस चेयरमैन पद पर श्रीमती संजना निर्वाचित हुई हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर जीत का जश्न मनाया। राजनीतिक जानकार इस जीत को भटियात क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पकड़ और संगठन की सक्रियता का परिणाम मान रहे हैं।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पाठनिया ने नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री लाल सिंह नाथ और वाइस चेयरमैन श्रीमती संजना को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संदेश में कहा, “मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे। पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री लाल सिंह नाथ ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और ब्लॉक समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। वहीं, वाइस चेयरमैन श्रीमती संजना ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जीत को संगठन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6.38 ग्राम चिट्टा और 26,200 नकद बरामद : तीन मामलों में बैंक अधिकारी सहित पांच गिरफ्तार : पुलिस ने चिट्टा के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर सदर थाना के तहत पुलिस ने बीती रात चिट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में चिट्टा माफिया की कमर तोड़ दी। तीन अलग-अलग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंद्रावन में 1 करोड़ से बनेगी कृत्रिम झील – मल निकासी तथा पेयजल पर व्यय होंगे 135 करोड़ : आशीष बुटेल*

बुटेल ने पालमपुर में सम्मानित किये सफाई साथी, कचरा निष्पादन के लिये लगेगी आईनाइज़ड मशीन एएम नाथ।  पालमपुर, 23 अक्तूबर :- नगर निगम पालमपुर एवं हिलदारी के संयुक्त तत्वाधान में वेस्ट टू वेल्थ प्रदर्शनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण विभाग ब्लैक स्पॉट को करे दुरुस्त – जिला में 268 ब्लैक स्पॉट चिन्हित : रोहित राठौर

जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बोले अतिरिक्त उपायुक्त एएम नाथ। मंडी, 17 जनवरी :  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!