रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

by
ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने वाली एनजीटी समिति की बैठक से पूर्व आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने संबंधित पक्षों के साथ बात की और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा एनजीटी में याचिकाकर्ता प्रीतम सिंह तथा संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राघव शर्मा ने कहा कि रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की गठित कमेटी की बैठक होने जा रही है, जिसमें डीसी रोपड़, डीसी ऊना, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड व पंजाब प्रदूषण बोर्ड के साथ-साथ केंद्रीय ग्राउंड वॉटर बोर्ड के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले संबंधित पक्षों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी इस मामले पर चर्चा की गई है और रोपड़ में प्रस्तावित बैठक में उन बिंदुओं को उठाया जाएगा।
वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सीमावर्ती गांवों की इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार पुरज़ोर प्रयास कर रही है। अब मामला एनजीटी में पहुंच गया है, ऐसे में वहां पर भी प्रभावितों का पक्ष जोरदार तरीके से रखा जाना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण

बड़सर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से ली ताजा स्थिति की जानकारी एनडीबी की मदद से इस पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं 137 करोड़ एएम नाथ। बड़सर 02 अप्रैल: ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक भाजपा में शामिल: अविनाश राय खन्ना ने किया भाजपा में शामिल

गगरेट : कांग्रेस को चुनाव से पहले उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट चोरी’ के मामले के बीच हुए फरार : माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार ?

नई दिल्ली : कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक ओर देश में हंगामा मचा हुआ है, तो दूसरी ओर निर्वाचन आयोगे के पूर्व चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर राजीव कुमार के देश छोड़कर जाने...
Translate »
error: Content is protected !!