200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा होगी : प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

by
ऊना:  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख परिवारों को स्वच्छ पेयजल के कनेक्शन वर्तमान सरकार ने प्रदान किए हैं, जिससे अब लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्राप्त हो चुकी है। सरकार ने अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन प्रारंभ होने के बाद प्रदेश की 327 पेयजल परियोजनाओं के लिए 2896.54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए तथा पिछले वर्ष 2.37 लाख घरों ने पेयजल सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास करवाया है और हरोली विस क्षेत्र में भी विकास के लिए भरपूर पैसा दिया गया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोना सैणी, बीडीसी सदस्य राजेश पुरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सतीश ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परमजीत जसवाल, उप-प्रधान घालूवाल अनिल जसवाल, अश्वनी, सतीश, पिंका, विभीषण, बलजीत, सुनील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट मामले में केंद्र ने की सख्त कार्रवाई, हिमाचल सरकार ने दोषियों को बचाया : जयराम

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले, पेपर लीक के दोषियों को मिला संरक्षण राहुल गांधी पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री से पूछें पेपर लीक पर जवाब: नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने बरियाल स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र : शिक्षक बच्चों के सबसे बड़े प्रेरक व मार्गदर्शक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

नगरोटा सूरियां,11 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के 335 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से आवेदन

हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक के पद; 10वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन एएम नाथ। शिमला, 29 अगस्त। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती-2026 के जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहल: वर्षा जल का फायर सेफ्टी तथा सिंचाई के लिए होगा उपयोग: डीसी डा. निपुण जिंदल

पायलट आधार पर भवारना की दैहण तथा रमेहड़ के लिए बनेगा प्लान,   कूहलों, भंडारण टैंकों का होगा निर्माण, चैक डैम भी किए जाएंगे निर्मित धर्मशाला, 15 दिसंबर। कांगड़ा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों वर्षा जल...
Translate »
error: Content is protected !!