भटियात  में खुलेंगे दो उप विकासखंड कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का 25 करोड़  की राशि से बनेगा भव्य भवन—विधानसभा अध्यक्ष

by
एएम नाथ। चंबा (सिहुन्ता) 8 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव  का आयोजन धूमधाम से किया गया।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस  दौरान स्कूल परिसर में बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण भी किया ।
                                   खास बात यह है कि ज़िला में किसी भी राजकीय शिक्षण संस्थान में स्थापित होने वाला ये पहला बॉक्सिंग रिंग है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में  कहा कि  समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है।
शिक्षकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि  विद्यार्थियों में ऐसे गुणों समावेश किया जाना आवश्यक है जो  भविष्य में बच्चों को ऊंचाइयों की तरफ ले जाए ।
उन्होंने इस दौरान अपने स्कूल के समय की पूर्व स्मृतियों को याद करते हुए  अपने अनुभव भी साझा किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 25 करोड़  रूपयों की धनराशि से राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का एक भव्य भवन बनाया जाएगा ।
साथ में उन्होंने  कहा कि ग्रामीण मल निकासी  (सीवरेज) योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख  क्षेत्र को शामिल किया गया है। इनमें  ककीरा तथा सिहुन्ता भी शामिल  हैं ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता में अतिरिक्त भवन निर्माण करने का आश्वासन  दिया।
उन्होंने सिहुन्ता मैदान का आवश्यक सुधार करने तथा पार्किंग निर्माण को लेकर भी  आवश्यक कदम उठाए जाने की की बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि भटियात  प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विकासखंड है । लोगों की सुविधा के लिए विधानसभा क्षेत्र  में दो उप विकासखंड कार्यालय भी
खोले जाने प्रस्तावित हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बच्चों में घातक नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम को लेकर अभिभावकों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को   विशेष  एहतियात रखने को कहा।
अपने  संबोधन  में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर किया जा रहे कार्यों का  व्योरा भी रखा ।
इससे पहले  कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ  किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां  बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 36 हजार की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
इससे पहले स्कूल के एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों ने इस दौरान मार्च पास्ट कर विधानसभा अध्यक्ष को सलामी भी दी। कुलदीप सिंह पठानिया का आंनदोत्सव में पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
प्रधानाचार्य पवन कुमार ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, थाना प्रभारी रमन कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्कूल  विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों  उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क किनाने खड़े ट्रक से जा टकराई एचआरटीसी की बस : दो कारों को भी हुआ नुक्सान

एएम नाथ। डलहौज़ी :  शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एनएच-154A पर सुक्ड़ाईबाईं में एचआरटीसी की एक बस (HP-68-2805) तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़े एक ट्रक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब से सटे सीमांत क्षेत्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने किया दौरा : चुनावों के नजरिये से जांची व्यवस्था नाकों के प्रस्तावित स्थलों का भी किया निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च। चुनावों के दौरान जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को पंजाब से सटे जिले...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन गुर्गों को हथियारों सहित दबोचा, बड़ी वारदात टली

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने विदेशी धरती से संचालित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!