चंडीगढ़ पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन गुर्गों को हथियारों सहित दबोचा, बड़ी वारदात टली

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने विदेशी धरती से संचालित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही विफल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई आईजी यूटी चंडीगढ़ पुष्पेंद्र कुमार और एसपी क्राइम मंजीत श्योराण के निर्देशन में डीएसपी ऑपरेशंस विकास श्योकंद, डीएसपी क्राइम लक्ष्य पांडेय तथा इंस्पेक्टर नरिंदर पाटियाल और इंस्पेक्टर सतविंदर की निगरानी में की गई।
पुलिस के अनुसार 20 जून को ऑपरेशन सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन सदस्य हैप्पी चिब, राहुल कुमार और वंश शर्मा हथियारों से लैस होकर मोटरसाइकिल पर चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों का पीछा किया और उन्हें काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी चिब (20 वर्ष), राहुल कुमार (24 वर्ष) और वंश शर्मा (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों जम्मू जिले के सांबा क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स के जरिए गोल्डी ढिल्लों के संपर्क में थे। जांच में यह भी पता चला कि ये आरोपी सेक्टर-11 चंडीगढ़ में हुए चर्चित कैशियर जंकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए जा चुके गैंग के अन्य सदस्यों के करीबी सहयोगी हैं। पुलिस के अनुसार गोल्डी ढिल्लों ने अपने गुर्गों को जम्मू से पंजाब भेजकर दो मॉड्यूल में विभाजित किया था। पहला मॉड्यूल सेक्टर-11 हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दूसरा मॉड्यूल आगे की आपराधिक गतिविधियों के लिए निर्देशों का इंतजार कर रहा था।
बरामदगी में एक विदेशी निर्मित सी-47 9 एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल तथा कुल 9 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को जारी किए निर्देश

ऊना 26 फरवरी: जिला में अपराध व अन्य घटनाओं पर रोक लगाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने समस्त ग्राम पंचायत प्रधान व सचिवों को निर्देश जारी किए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर की जा रही व्यवस्थाओं का डॉ. जनक राज ने किया अवलोकन

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डॉ. जनक राज ने पवित्र मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बात करके...
Translate »
error: Content is protected !!