भटियात में सड़क नेटवर्क विस्तार के दिखने लगे ठोस परिणाम : कुलदीप पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भंगेई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

लगभग 80 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण

कहा, पीएमजेएसवाई के तहत 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत थुलेल में भंगेई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
उन्होंने इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों को विशेष रूप से शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की रीढ़ होती हैं और सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लगभग 40 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाली इस संपर्क सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा लोगों का दैनिक जीवन और अधिक सुगम बनेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के उद्देश्य से पूर्व में तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अब सार्थक और व्यवहारिक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में लगभग 80 किलोमीटर के करीब सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि कार्यों की निरंतरता में इस क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 12 संपर्क मार्गों के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क योजना (पीएमजेएसवाई) के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसके अंतर्गत लगभग 70 किलोमीटर नए संपर्क मार्गों का निर्माण किया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने थुलेल तथा आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ बनाने संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 19 करोड़ की धनराशि व्यय करने का भी प्रावधान किया गया है ।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि भंगेई गांव तक सड़क निर्माण के उपरांत इसका विस्तार मुख्य मार्ग तक किया जाएजा ताकि कोई भी सड़क ब्लाइंड न रहे और क्षेत्र के सभी गांवों को सुचारु रूप से मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सके।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि भंगेई संपर्क मार्ग के निर्मित होने के पश्चात बल्ली तथा आसपास के अन्य गांवों को भी चरणबद्ध तरीके से सड़क नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहायक अभियंता अनिल कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला के प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने डाली शराब की बोतल, 15 साल से लिव इन में रह रहे थे…मामला दर्ज , आरोपी डॉक्टर फरार

लुधियाना :  एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारी सम्मानित

ऊना: कोरोना काल में जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारियों को आपातकाल में प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने ईएमटी अंजली शर्मा, चालक राकेश व बवली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी के सम्बन्ध में अधिसूचना – नगर निगम बद्दी में कुल 11521062.3 वर्ग मीटर को सम्मिलित किया गया : अजय कुमार यादव

एएम नाथ।  सोलन : प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्याक 13) की धारा 4 की उप धारा (2) के तहत सोलन ज़िला में नगर निगम बद्दी को अधिसूचित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भव्य मार्च पास्ट में परेड कमांडर उप निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस , होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के दल ने लिया भाग

चम्बा , 15 अगस्त :   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।...
Translate »
error: Content is protected !!