भटियात में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय, मंडल कार्यालय विद्युत बोर्ड खोले जाना प्रस्तावित : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमालयन पब्लिक सीसे स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय तथा विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया आज हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी (सीसे) स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में गत 40 वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास में कांग्रेस सरकारों का विशेष योगदान रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप लोगों के आर्थिक और सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा अधिकारियों के सभी पद भरे जा चुके हैं। इसी तरह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी तथा सिहुंता महाविद्यालय में सभी पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रदेश सरकार की जनहितैषी एवं दूरदर्शी नीति को प्रदर्शित करती है। उन्होंने लोगों से गत तीन वर्ष पूर्व की स्थिति का उल्लेख उदाहरण के रूप में भी किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसी ज्योति है जो इंसान को प्रकाशित करती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि गत 36 वर्षों के दौरान हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए प्रदेश तथा जिले की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित की है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गत 10 वर्षों से लगातार प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्कूल के विद्यार्थियों का नाम आना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
उन्होंने वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 41000 हजार की धनराशि देने का ऐलान किया है।
विधानसभा अध्यक्ष को प्रबंध निदेशक दिनेश शर्मा तथा प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने शाल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा, अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, नरेन्द्र चौधरी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकारः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने जंजैहली के चौलूथाच में तीन दिवसीय सराज टेलेन्ट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्थानीय कामरू देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ : एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

शिमला, 27 जून – महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ...
Translate »
error: Content is protected !!