भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

by
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आपको सत्ता से बेदखल भी कर सकती है।
सत्ता के नशे में ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जब सत्ता में आएगी तो उन पुलिस वालों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा, जिन्होंने उनके दो सहयोगियों पर केस दर्ज किए हैं। बिट्टू ने पुलिस वालों को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि आप लोगों को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। यह ध्यान रखें कि सत्ता बदलती रहती है। फिर भाजपा आएगी तो मुश्किल होगी। दरअसल सोमवार को ही बिट्टू के करीबी राजेश अत्री को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
एक शख्स ने उन्हें वॉट्सऐप पर मिस्ड कॉल की थी और आरोप लगाया कि इस दौरान राजेश अत्री ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पटियाला के एक पुलिस थाने में एससी-एसटी ऐक्ट में केस दर्ज करा दिया। इस पर आनन-फानन में ही राजेश अत्री को अरेस्ट कर लिया गया। रवनीत बिट्टू इसके बाद से ही भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश की सत्ता हमारे हाथ में आई तो हम चीजें दुरुस्त कर लेंगे। पुलिस अधिकारियों को याद रखना चाहिए कि चुनाव के साथ सरकारें बदलती रहती हैं।’ उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार सत्ता के नशे में चूर हैं। तीन पीढ़ियों से मेरे करीब रहे लोगों को फर्जी शिकायतों के आधार पर परेशान किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान को खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी। भाजपा के साथ AAP सरकार ने यह मोर्चा ऐसे वक्त में खोल लिया है, जब कांग्रेस उसमें टूट के दावे कर रही है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पिछले दिनों दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा था कि ये लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं। बाजवा ने तो यहां तक दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल अब खुद ही पंजाब आना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में भगवंत मान से निकल सकते हैं। हालांकि दिल्ली में आज पंजाब के सभी 91 विधायकों की मीटिंग हुई। इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब को विकास का मॉडल बनाने पर बात की है।
दिल्ली के भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कहा था कि अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। हालांकि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि हम सत्ता से AAP को हटाने का कोई इरादा नहीं रखते। चुनाव में ही ऐसा किया जाएगा। हालांकि उन्होंने बिट्टू के करीबियों के खिलाफ मुकदमों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि भगवंत मान को माफिया के खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख – भरमौर के बकानी पंचायत में हुई दुर्घटना

एएम नाथ। चम्बा, 21 दिसंबर : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर क़ी ग्राम पंचायत बकानी के धारणा गांव में बीती देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया...
article-image
पंजाब

दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा फुटबॉल मैच तथा एथलेटिक मीट करवाई

गढ़शंकर, 16 दिसंबर: दोआबा  स्पोर्ट्स क्लब डघाम द्वारा गांव डघाम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट करवाई गई। टूर्नामेंट दौरान मुख्यतिथि के रूप में गांव डघाम के सरपंच बलवीर सिंह जस्सी ने...
Translate »
error: Content is protected !!