यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

by
अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई करने के लिए डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है।
एसआईटी अब अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कस रही है।
पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा चोहला साहिब निवासी ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह के खिलाफ 35 लाख की ठगी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक मनदीप सिंह की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ करवाई की गई है।
मनदीप सिंह के पिता नौनिहाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से बनाई गई विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) को उन्होंने बयान दर्ज करवाए हैं, जिसके बाद ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह पर केस दर्ज किया गया गया। उसका बेटा मनदीप सिंह 2 वर्ष पहले इटली गया था। 22 सितंबर को ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह ने उससे संपर्क करके बताया कि वह पहले भी बहुत सारे युवाओं को अमेरिका भेज चुका है। गुरकीरत सिंह ने मनदीप सिंह के परिवार के साथ 22 लाख रुपये में सौदा तय किया। मनदीप सिंह के पिता ने 22 लाख रुपये कैश ट्रैवल एजेंट को दिए थे। इसके बाद 3 महीने बाद उसे मेक्सिको भेजने की बात कही। इटली से मनदीप सिंह को मेक्सिको भेजने के लिए 4000 डॉलर अलग से दिए गए, जबकि दो लाख की राशि नौनिहाल सिंह से यह कहकर मंगवाई गई कि मेक्सिको के डोकरों को पैसे देने हैं।
मेक्सिको में झेली यातनाएं
ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह ने 2 लाख की राशि उनको नहीं दी। इसके चलते बेटे से मारपीट की जा रही थी। मनदीप सिंह ने पिता को बताया कि उसे मेक्सिको में शारीरिक तौर पर यातनाएं दी गई और बहुत ज्यादा परेशान किया गया। ऐसे में वह सुरक्षित तौर पर अमेरिका तभी पहुंच पाएगा अगर 7000 डॉलर तुरंत दिए जाए।
22 जनवरी को मेक्सिको से अमेरिका पहुंचा था मनदीप
नौनिहाल सिंह ने बेटे के कहने पर पैसों का प्रबंध किया। इसके बाद 22 जनवरी को मेक्सिको के माध्यम से मनदीप सिंह अमेरिका पहुंचा, जहां से उसे अमेरिका पुलिस ने गिरफ्तार करके डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया। आरोपी ट्रैवल एजेंट ने मनदीप के पिता से कुल 35 लाख रुपये लिए थे। एसपी (इंवेस्टिगेशन) अजयराज सिंह का कहना है कि मनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने थाना चोहला साहिब में ट्रैवल एजेंट गुरकीरत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआईएम ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया 

गढ़शंकर l सीपीआईएम द्वारा वेनेजुएला के साथ एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला जलाया । इस दौरान कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू और विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े आठ करोड़ की लूट : मोना उर्फ डाकू हसीना और उसका पति जसविंदर सिंह उत्तराखंड से गिरफ्तार

लुधियाना : सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

हिमाचल की समृद्व संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक: बाली : राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर होंगे मेगा इवेंट

*धर्मशाला कालेज के सभागार में आयोजित नुआला संध्या आयोजित* एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्व लोक संस्कृति से पर्यटकों को अवगत...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में प्राइमरी शिक्षा ब्लॉक-1 गढ़शंकर के स्कूलों के बच्चों ने तेरह मेडल जीते

गढ़शंकर । लाजवंती स्टेडियम होशियारपुर मेँ जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल के बच्चों की हुई खेलों में सरकारी एलेमेन्ट्री स्कूल गढ़शंकर (लड़के), खाबड़ा , मोहनवाल और भज्जल के बच्चों में शानदार प्रदर्शन किया। कराटो के...
Translate »
error: Content is protected !!