भदसाली में वकील ने की बाप-बेटे की गोली मारकर की हत्या – दोनों पक्षों में चल रहा था जमीनी विवाद

by

रोहित जसवाल। ऊना : थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव भदसाली में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीनी विवाद के चलते एक वकील ने गांव की पंचायत के प्रधान के पति और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मृतकों की पहचान संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों भदसाली गांव के रहने वाले थे। आरोपी वकील दीपक कुमार, जो लोअर भदसाली का रहने वाला है और जिसके पिता एक सेवानिवृत्त तहसीलदार हैं।


करीब एक साल से दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह भी मृतक बाप बेटे और वकील के परिवार के मध्य कथित रूप से झगड़ा हुआ था । बताया जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने बाप बेटे का गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी को घेरकर इनसे आगे गाड़ी लगा दी और फिर अपनी राइफल निकाली और बेटे पर फायर कर दिया। जब बेटा मौके पर गिर गया उसे देखकर बाप वहां से भागने लगा तो आरोपित ने उसकी पीठ पर गोली मार दी। जिससे बाप भी वहां गिर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के उच्चाधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे गांव की घेराबन्दी कर दी थी। जानकारी मुताबिक अभी तक आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। एसपी ऊना, राकेश सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या के साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लुथान में रखी प्रदेश के पहले सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर की आधारशिला : ज्वालामुखी क्षेत्र में 205 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास

एएम नाथ, राकेश शर्मा ।  ज्वालामुखी/ तलवाड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 205 करोड़ रुपये लागत की...
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने किया दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल का दौरा — स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से की विशेष भेंट

नूरमहल/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS), नूरमहल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ संत स्वामी गिर्धरानंद जी महाराज से सौजन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
Translate »
error: Content is protected !!