विजिलेंस ने रिश्वत लेता रंगे हाथों जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार : बिल क्लियर करने के लिए मांगे थे 50 हजार

by

रोहित जसवाल। ऊना में विजिलेंस ने नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत की रकम 2 0 हजार के साथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम ने एक शिकायत के आधार पर जूनियर इंजीनियर की गिरफ्तारी को जाल बिछाया और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जूनियर इंजीनियर ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने 20 हजार की रकम आज ही जूनियर इंजीनियर को दी। इससे पहले यह जानकारी विजिलेंस को भी दी। जैसे ही ठेकेदार ने 20 हजार जूनियर इंजीनियर को दिए। विजिलेंस ने उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर दिया।

बिल क्लियर करने को मांगी रिश्वत : शिकायतकर्ता के काफी समय से कुछ बिल पेंडिंग थे। वह बार बार इन्हें क्लियर करने की मांग कर रहा था। मगर जूनियर इंजीनियर ने बिल क्लियर करने के लिए रिश्वत मांगी थी । गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर का नाम शरीफ मोहम्मद है और वह लगभग 5 साल से नगर निगम बशदेड़ा में तैनात था। वह सोलन जिले के नालागढ़ का रहने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोर्टिफाइड चावल को लेकर आम लोगों में फैली भ्रांतियों को DC हेमराज बैरवा ने बताया निराधार

हमीरपुर 30 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार शाम को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के इसी गोदाम से जिला भर की 9 आटा मिलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की नई कार्यकारिणी गठित

अर्की(योगेश चौहान)। उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
Translate »
error: Content is protected !!