भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

by

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा

एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर शिव शंकर के गूर ने क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की भविष्यवाणी करते हुए सभी के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग तथा मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म सिंह भलेरिया, सचिव जोगिंदर सिंह मिंया और अन्य सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से किया गया।
मंदिर के पुजारी देश राज ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ और कार्तिक माह के पहले रविवार को विशाल फसली भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ग्रामीण अपनी रबी और खरीफ फसलों का पहला अंश भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर अच्छे अन्न उत्पादन और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अन्नदान, श्रमदान और धनदान के माध्यम से इस धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
कमेटी सदस्य जोगेंद्र डोगरा ने कहा कि यदि ग्रामवासियों और सेवानिवृत्त लोगों का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो आने वाले महीनों में मंदिर में रात्रि जागरण की परंपरा भी शुरू की जाएगी। भंडारे के दौरान सुबह से ही शिव भजनों की मधुर गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-35 में पेवर ब्लॉक एवं कर्व-चैनल बदलने के कार्य का शुभारंभ, लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून: नगर निगम की पार्षद प्रेम लता ने अपने वार्ड नंबर-23 के अंतर्गत सेक्टर-35 ए एवं सेक्टर-35 बी (बीबीएमबी क्षेत्र) में वी-6 रोड तथा पार्कों के आसपास पुराने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तुम्हारा नंबर आ गया है… पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी : विदेशी नंबर आया मैसेज

चंडीगढ़ : पंजाब के लोकप्रिय सिंग मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेश नंबर से आए मैसेज में लिखा है कि तैयारी कर ले बेटे, तेरा टाइम आ गया है। मनकीरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अप्रैल 2025 से शुरू होगी बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया : सीएम 

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अप्रैल 2025 से बीपीएल परिवारों...
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अप्रैल को : विक्रम सचदेवा

जिले में 14 केंद्रों पर होगी नवोदय परीक्षा, 3114 छात्र देंगे परीक्षा एएम नाथ। चंबा : नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा VI, का आयोजन 11 अप्रैल को किया...
Translate »
error: Content is protected !!