भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

by

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी मिडल स्कूल भम्मियां की छात्रा दीपिका पुत्री राम सरूप का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी रुपिंदर सिआ एवं मैथ मास्टर हरपाल सहोता ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हर वर्ष यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का चयन हुआ है और उसने अपने माता-पिता, विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर इस छात्रा को नौवीं से 12वीं कक्षा तक प्रति वर्ष 12000/- रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा की प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सरपंच संदीप कौर, मनजिंदर कुमार, रुपिंदर सिंह, हरपाल सहोता, अनीता रानी, कमलजीत कौर व सुखविंदर कौर द्वारा छात्रा का विशेष सम्मान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होशियारपुर, 17 मार्चः भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। गुरुवार को केंद्रीय...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी)...
article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह की ओर से दुकानदारों के साथ की बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों कोट फतूही कस्बे के मुख्य बाजार में किरयाने की दुकान पर हुई चोरी को लेकर दुकानदारों में भारी रोष को देखते हुए डीएसपी जसप्रीत सिंह गढ़शंकर विशेष तौर पर...
Translate »
error: Content is protected !!