समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
होशियारपुर, 17 मार्चः
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस लिए समूह राजनीतिक पार्टियां आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करना यकीनी बनाएं।
यह विचार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने समूह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुलाई बैठक के दौरान किया। चुनाव आचार संहिता की हिदायतों के प्रति संबंधित पक्षों को परिचित करवाने के लिए बुलाई इस बैठक के मौके पर उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर दिव्या.पी, एस.पी मनोज ठाकुर, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत सिंह, मेघा मेहता व लखबीर सिंह भी मौजूद थे।
उन्होंने अपील की कि अपने प्रचार के दौरान हर पक्ष से हिदायतों का पालन यकीनी बनाया जाए व किसी भी समाज, जाति व धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थानों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। गांवों में सामाजिक एकत्रीकरण के नाम पर चुनाव प्रचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित कोई भी गतिविध करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से मंजूरी लेना अनिवार्य व बिना मंजूरी कोई भी काम न किया जाए। इस मौके पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह व भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के फैसले – मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के लिए आयु में छः माह की छूट

रोहित भदसाली। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय लिया। इस योजना का उद्देश्य...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक...
article-image
पंजाब

किसानों की आय बढ़ाने व मिट्टी, पानी व हवा को दूषित होने से बचाती है जैविक खादें : किसानों के लिए जैविक खादों के लाभ व सुचारु प्रयोग संबंधी प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग व जागरुकता कैप

पंजाब के समूह जिलों से बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों, सहायक डायरेक्टरों व बागवानी विकास अधिकारियों ने की शिरकत होशियारपुर, 20 सितंबर: बागवानी व फूड प्रोसेसिंग मंत्री पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा व डायरेक्टर बागवानी...
article-image
पंजाब

लुटेरों ने पीछा कर रही पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो घायल व 5 काबू; लूट की कार बरामद

मोगा। पिस्तौल के बल पर पांच दिन पहले गांव माहल के व्यक्ति से कार लूट कर फरार हुए लुटेरों के साथ रविवार की शाम गांव चुघा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो...
Translate »
error: Content is protected !!