भरें जाएंगे विभिन्न पद : एचडीबी फाइनाशियल सर्विसिज़ लिमिटेड ऊना व इस्कोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी में

by
ऊना : मैसर्ज़ एचडीबी फाइनाशियल सर्विसिज़ लिमिटेड ऊना द्वारा पुरूषों के मार्किटिंग/सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी की आयु 21 से 30 वर्ष तथा किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को प्रतिमाह 10 हज़ार रूपये वेतन के साथ-साथ इन्सैंटिव भी दिया जाएगा।
अनीता गौतम ने इच्छुक एव योग्य उम्मीदवारों से आहवान किया है कि वह 22 अप्रैल को साक्षात्कार में प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में उपस्थित हो सकते हैं।
अनीता गौतम ने बताया कि इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ इस्कोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी हरोली द्वारा एक पद सैकेंड क्लास बाॅयलर आॅप्रेटर में भरा जाएगा। इसके लिए अभ्यार्थी के पास सैकेंड क्लास बाॅयलर आॅप्रेटर का प्रमाण पत्र होना के साथ-साथ 25 से 40 वर्ष आयु निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि चयनित प्रार्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे मैसर्ज़ इस्कोन इंडस्ट्री बेला बाथड़ी में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9318130009 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने सर्दियों और सूखे से निपटने की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊना जिले में सर्दियों और सूखे से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यापक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सड़कों का अहम योगदान – विक्रमादित्य सिंह

इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 69 लाख रुपए प्रदान,  दून विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी क्षेत्र के लिए सृजित होगा लोक निर्माण विभाग का पृथक उपमण्डल एएम नाथ।  दून : लोक निर्माण तथा शहरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोफेसर ने किया रेप, ग्रिफ्तार, 376 के तहत केस दर्ज : धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर कैंपस के प्रोफेसर ने छात्रा को होटल बुलाया और किया रेप

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शिक्षक के पेशे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शाहपुर स्थित कैंपस में पीएचडी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज (वीरवार) को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी, ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!