भलेई माता मंदिर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने  पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

by
चंबा, 14 जून :
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज चंबा प्रवास के दौरान ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा उनकी धर्मपत्नी सीमा भूषण को भलेई माता की चुन्नी एवं फोटो भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष का भलेई पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी भव्य स्वागत किया।
विधानसभा उपाध्यक्ष के आगामी प्रवास कार्यक्रम को लेकर विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जून को वह सुबह भरमौर 84 मंदिर परिसर का प्रवास करेंगे । विधानसभा उपाध्यक्ष दोपहर बाद खज्जियार रवाना होंगे उनका रात्रि ठहराव विश्राम गृह खज्जियार में रहेगा ।
इस अवसर पर एसडीएम सलूणी नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने अमृतपाल के 7 साथियों पर लगा NSA हटाया – असम से वापस लाए जाएंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी  सरकार ने खालिस्तान समर्थक नेता और सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  हटाने का फैसला किया है. फिलहाल ये सभी असम की डिब्रूगढ़ जेल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चोर व स्नेचर बेखौफ डीएसपी कार्यालय के निकट दो घटानाओं को दिया अंजाम : गढ़शंकर शहर में युवती से पहले पर्स छीना और पुलिस थाने में शिकायत की तो बाद में बैंक में एटीएम बंद करवाने गई तो एकटिवा चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बेखौफ चोरों ने दिन दिहाड़े दो घटनाओं को अंजाम देते हुए लडक़ी का पर्स युवक छीन कर फरार हो गए और जव वह पुलिस थाने शिकायत कर वापिस बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ : बोले…शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास **

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर जिले के लिए घोषणायों की लगाई झड़ी : भाजपा पर वरसे और कहा जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी

हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने, आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा और इंडोर स्टेडियम बनवाने की मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!